Homeभारतदिल्लीमामा निकला 'कंस', भांजे की तलवार और कैंची से हमला कर ली...

मामा निकला ‘कंस’, भांजे की तलवार और कैंची से हमला कर ली जान, जांच में जुटी पुलिस

सेंट्रल दिल्ली के पहाड़गंज में झुग्गी के झगड़े को लेकर 39 वर्षीय रवि ने अपने 19 वर्षीय भांजे की कैंची और छोटी तलवार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने दो घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं, पीरागढ़ी में निहाल खान को गोली मारी गई।

नई दिल्ली: सेंट्रल दिल्ली के पहाड़गंज स्थित आराम बाग इलाके में झुग्गी के विवाद में मामा अपने ही 19 वर्षीय भांजे की कैंची और छोटे तलवार से हमला कर हत्या कर दी। हालांकि वारदात के दो घंटे के अंदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मामा रवि (39) को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल कैंची और छोटी तलवार बरामद कर ली गई है।

झुग्गी के विवाद में हुआ था झगड़ा, अरेस्ट
सेंट्रल जिला के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 25 अगस्त की रात करीब 8:05 बजे पहाड़गंज थाना पुलिस को PCR कॉल मिली थी।
कॉल मृतक के एक पड़ोसी ने की थी और उसने आराम बाग झुग्गी में चाकू से हमला किए जाने की सूचना दी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
जांच के दौरान पता चला कि करीब शाम 7:15 बजे एस पर उसके मामा रवि ने हमला किया था।
यह भी पता चला कि आरोपी 39 वर्षीय रवि मुल्तानी ढांडा, नबी करीम का रहने वाला है और ई-रिक्शा चालक के तौर पर काम करता है।

युवक को मारी गोली, गंभीर

आउटर दिल्ली के पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार रात गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया। घायल युवक की पहचान निहाल खान (32) के रूप में है। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रेम प्रसंग के कारण गोली मारी गई है। यह वारदात पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 के बाहर हुई है। जिस समय युवक मेट्रो स्टेशन के अंदर एंट्री कर रहा था, उसी दौरान उसे गोली मारी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments