Homeभारतदिल्लीजेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को बड़ा झटका, क्राइम ब्रांच ने मंगलवार...

जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को बड़ा झटका, क्राइम ब्रांच ने मंगलवार रात एयरपोर्ट से दबोचा वकील, UAPA के तहत हुआ अरेस्ट

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक नंदा उर्फ मामा को क्राइम ब्रांच ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे शाहबाज अंसारी के कथित इंटरनेशनल हथियार तस्करी सिंडिकेट और UAPA मामले से जुड़ा बताया है। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर भेजा है।

नई दिल्ली: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक नंदा उर्फ दीपक खत्री उर्फ मामा को क्राइम ब्रांच ने मंगलवार रात को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे 3 दिन की रिमांड पर भेजा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शाहबाज अंसारी-सलीम पिस्टल के इंटरनेशनल हथियार तस्करी सिंडिकेट और आतंकी मॉड्यूल पर लगाए गए गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम एक्ट (UAPA) के तहत यह गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले इस मामले में 18 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI समर्थित इस सिंडिकेट का सरगना शाहबाज अंसारी के विदेश भागने के इनपुट हैं।

पुलिस अफसरों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने सिंडिकेट से जुड़े गीता कॉलोनी के हर्ष पाल सिंह उर्फ रूबल को अप्रैल में गिरफ्तार किया था।
जांच में सामने आया कि वह साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस के गिरोह का खास ऑपरेटिव है।
गैंग की तरफ से धमकी भरे एक्सटॉर्शन कॉल रिसीव करने वाले सट्टा ऑपरेटर्स के लिए रूबल पैसों का सेटलमेंट करवाता था।
वह लॉरेंस के वकील दीपक उर्फ मामा के साथ खुद को सेटलमेंट फैसिलिटेटर बताता था।
सट्टा ऑपरेटर सन्नी फरीदाबाद और गैंगस्टर रोहित गोदारा के बीच मांडवाली भी दोनों ने करवाई थी।

ऑनलाइन सट्टे से गैंगस्टर्स तक रकम पहुंचाने का आरोप

पुलिस का दावा है कि रूबल ऑनलाइन सट्टे में लिप्त था और विदेश में बैठे गैंगस्टर्स के टारगेट पर रहने वाले बुकियों या सट्टा ऑपरेटर्स से उसके संपर्क थे। रूबल और दीपक मीडिएटर की भूमिका निभाते थे। मांडवाली के बाद मिली रकम गैंगस्टर्स तक पहुंचाई जाती थी। दोनों लॉरेंस के अलावा विदेश भाग चुके राजस्थान के गैंगस्टर रोहित गोदारा और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के गैंगस्टर राशिद केवलवाला के लिए भी बिचौलिए का काम करते थे। रूबल 2023 में लॉरेंस-गोदारा सिंडिकेट के करीबी केवलवाला के संपर्क में आया था और उससे मिलने के लिए विदेश भी जाता था।

गोदारा करा चुका है फायरिंग

दीपक पर 24 फरवरी की रात कश्मीरी गेट के यमुना बाजार स्थित हनुमान मंदिर से निकलने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस और गोल्डी-गोदारा के अलग होने के बाद शुरू हुई गैंगवार के तहत दीपक की हत्या की साजिश रची गई थी। हमले के बाद दीपक ने पुलिस प्रोटेक्शन की मांग भी की थी।

सिंडिकेट से कनेक्शन कबूला!

क्राइम ब्रांच ने दीपक उर्फ मामा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LoC) जारी करवा रखा था। उसे मंगलवार रात दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया। बुधवार दोपहर गिरफ्तारी के बाद एसीपी संजय नागपाल, इंस्पेक्टर मान सिंह, एसआई नवीन कुमार और विजेंदर दीवाच ने उसे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। क्राइम ब्रांच ने अदालत को बताया कि दीपक ने खुलासा किया कि वह पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी रूबल और निशांत अरोड़ा उर्फ नोनी के जरिए शाहबाज अंसारी के टेरर मॉड्यूल से जुड़ा था। आरोपी ने कहा, वो कुछ और आरोपियों को गिरफ्तार करवाने में मदद कर सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments