Homeभारतमहाराष्ट्रापवई तालाब में बनेगा 180 मीटर लंबा म्यूजिकल फाउंटेन, लाइट एंड साउंड...

पवई तालाब में बनेगा 180 मीटर लंबा म्यूजिकल फाउंटेन, लाइट एंड साउंड में शो दिखाई जाएगी शिवाजी महाराज की शौर्यगाथा

मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज है। पवई तालाब के गणेश घाट पर करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से 180 मीटर लंबा अत्याधुनिक म्यूजिकल फाउंटेन और लाइट एंड साउंड शो तैयार किया गया है। कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा रविवार की शाम 7 बजे इसका उद्घाटन करेंगे।

मुंबई: मुंबई के पर्यटन आकर्षण में जल्द ही एक नया नाम जुड़ने जा रहा है। पवई तालाब के गणेश घाट पर करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से 180 मीटर लंबा अत्याधुनिक म्यूजिकल फाउंटेन और लाइट एंड साउंड शो तैयार किया गया है। इसके जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, मराठों के पराक्रम और महाराष्ट्र की गौरवशाली संस्कृति को आधुनिक तकनीक के माध्यम से जीवंत किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा रविवार की शाम 7 बजे इसका उद्घाटन करेंगे।

शनिवार को कैबिनेट लोढ़ा ने बताया कि पवई म्यूजिकल फाउंटेन देश के सबसे बड़े फाउंटेन में शामिल होने जा रहे इस प्रोजेक्ट में म्यूजिकल फाउंटेन के अलावा वॉटर स्क्रीन, लेजर प्रोजेक्शन और 27 फायर जेट्स लगाए गए हैं। इसकी पानी की धाराएं करीब 40 मीटर (130 फीट) की ऊंचाई तक उठेंगी। संगीत की धुन पर पानी और रोशनी का तालमेल दर्शकों को विशेष दृश्य-श्रव्य अनुभव देगा। शो में तीन अलग-अलग फिल्मों के जरिए मराठों का गौरवशाली इतिहास, महाराष्ट्र की संस्कृति और मुंबई की विकास यात्रा दिखाई जाएगी। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को राज्य के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ मुंबई को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करना है।

छत्रपति शिवाजी महाराज का गौरवशाली इतिहास और मराठों का पराक्रम आधुनिक तकनीक के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा प्रयास है। पवई तालाब की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ मुंबई के पर्यटन विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से यह परियोजना शुरू की गई है। इस परियोजना से मुंबई के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। मुंबई को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और अधिक प्रमुख स्थान दिलाने के लिए हम ऐसे नवाचारपूर्ण उपक्रमों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंगल प्रभात लोढ़ा, कैबिनेट मंत्री

इस परियोजना के लिए मुंबई उपनगर जिला नियोजन एवं विकास समिति के माध्यम से निधि उपलब्ध कराई गई है। म्हाडा ने इसका निर्माण किया है। परियोजना के संचालन के लिए कंट्रोल रूम, सीसीटीवी, अग्निशमन व्यवस्था, सुरक्षा गार्ड और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रतिदिन करीब तीन घंटे में तीन शो आयोजित करने की योजना है। फाउंटेन के जरिए प्रतिदिन लगभग 30 लाख लीटर पानी में हवा मिलाने की प्रक्रिया भी होगी, जिससे पानी में घुलित ऑक्सीजन बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

केवल एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल

फाउंटेन में केवल एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल किया जाएगा और रोशनी पानी की सतह से ऊपर की दिशा में दी जाएगी। जलीय जीवों को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही, ध्वनि की तीव्रता निर्धारित डेसीबल सीमा के भीतर रखी जाएगी, ऐसी जानकारी संबंधित विभाग की ओर से दी गई है। पर्यावरणीय नियमों का पालन करते हुए इस परियोजना को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से विकसित किया गया है।

प्रशिक्षित पर जोर

इस परियोजना के संचालन के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का भी समावेश किया गया है। इनमें प्रशिक्षित कर्मचारी, स्वतंत्र कंट्रोल रूम, सीसीटीवी व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण, निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए डीजी सेट, सुरक्षा गार्ड, प्राथमिक उपचार की सुविधा, प्लास्टिक की कुर्सियां और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं शामिल हैं। परियोजना की निविदा में तीन वर्षों के व्यापक रखरखाव एवं मरम्मत का प्रावधान है। साथ ही, परियोजना पूरी होने के बाद पांच वर्षों तक इसके संचालन की व्यवस्था भी की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments