Homeभारतदिल्लीपहले मारी गोली, फिर घोंपा चाकू… आधी रात दिल्ली में खूनी खेल,...

पहले मारी गोली, फिर घोंपा चाकू… आधी रात दिल्ली में खूनी खेल, नीरज की निर्मम हत्या कर फरार हुआ अमन उर्फ मुल्ला

दिल्ली के आजादपुर की लाल बाग झुग्गी में मामूली कहासुनी के बाद नीरज नाम के युवक की सरेराह हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप इलाके के अमन उर्फ मुल्ला पर लगा है, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर नीरज पर पहले गोली चलाई और फिर चाकू घोंप दिया.

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में नीरज नाम के युवक की अमन उर्फ मुल्ला ने मामूली बात और झगड़े के बाद हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी अमन और उसके साथी ने पहले गोली मारी फिर चाकू मारकर हत्या को अंजाम दिया.

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त की रात 1 बजे के आसपास PCR कॉल मिली थी. कॉलर ने बताया कि आजादपुर के लाल बाग झुग्गी इलाके में गोली चली है और चाकू मारा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल नीरज को BJRM हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जांच के दौरान चश्मदीद साहिल ने पुलिस को बताया कि नीरज का इलाके के अमन उर्फ मुल्ला से किसी बात पर झगड़ा हुआ था. साहिल के मुताबिक, जब वह घर लौट रहा था, तभी अमन और उसका साथी वहां आए और नीरज पर गोली चला दी. साहिल भाग गया, लेकिन बाद में वापस आकर उसने नीरज को गली में खून से लथपथ देखा और PCR को कॉल कर दी.

मौके पर क्राइम टीम और FSL टीम ने पहुंचकर सबूत जुटाए. पुलिस के सीनियर अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी की गई. पुलिस ने आदर्श नगर थाना में FIR नंबर दर्ज कर ली है.

अब पुलिस की जंग अमन मुल्ला और उसके साथी की गिरफ्तारी पर टिकी है, क्योंकि अगला खुलासा इस कत्ल की पूरी साजिश को और साफ कर सकता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments