Homeभारतमध्यप्रदेशइटरासी में रेलवे को सर्विस देने वाली फूड कंपनी का बेस किचन...

इटरासी में रेलवे को सर्विस देने वाली फूड कंपनी का बेस किचन सील, जांच में एक्सपायरी फूड सामाग्रियां मिलीं

मध्यप्रदेश भोपाल रेल मंडल सके इटारसी रेलवे स्टेशन पर खाद्य सुरक्षा को लेकर छापेमारी की गई है। इस दौरान कई खाद्य सामाग्री एक्सपायर मिले हैं। साथ ही कुछ सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। एक बेस किचन को सील कर दिया गया है।

हाइलाइट्स

भोपाल रेल मंडल के इटारसी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई
रेलवे अधिकारियों के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने की कार्रवाई
एक्सपायरी खाद्य सामाग्रियां वहां मिलीं
एक बेस किचन को किया गया सील

नर्मदापुरम: भोपाल रेल मंडल के इटारसी में रेलवे और सिविल अधिकारियों ने मिलकर छापेमारी की है। इसमें एक्सपायर हो चुके खाने के सामान को जब्त करके नष्ट कर दिया है। साथ एक बेस किचन को सील कर दिया है। यह कार्रवाई आरपीएफ, फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन और सिटी पुलिस की एक संयुक्त टीम ने की है।

कई फूड वेंडर की जांच की

इस दौरान ज्वाइंट टीम ने वेस्ट सेंट्रल रेलवेको सर्विस देने वाले कई रेलवे कैटरिंग बेस किचन की मौके पर जाकर जांच की है। इस जांच में राहुल एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, अतुल अवस्था प्राइवेट लिमिटेड और होटल धर्मराज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दी जा रही सर्विस की जांच की घई है। मौके पर मौजूद सीनियर अधिकारियों में इटारसी की तहसीलदार सुनीता साहनी, एसडीएम नीलेश शर्मा, एडीएम केके शुक्ला, फूड सेफ्टी ऑफिसर कमलेश दियावर और इंस्पेक्टर जितेंद्र सहिराना के साथ आरपीएफ इटारसी के कर्मचारी शामिल थे।

एक्सपायरी सामानों की जांच की

टीम ने कई तरह के सामानों जैसे पैक्ड ब्रेड और मसाले, खुला खाना, समोसे, आलू, फूलगोभी, चावल, ताजी सब्जियां और खाने पकाने का तेल की क्वालिटी, साफ-सफाई और एक्सपायरी नियमों के पालन की जांच की।

लैब टेस्टिंग के लिए भेजे गए सामान

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि एक्सपायर हो चुके और खराब क्वालिटी वाले सामान के सैंपल लैंब टेस्टिंग के लिए लिए गए। इसके साथ ही जो सामान साफ तौर पर इस्तेमाल के लायक नहीं था, उसे नियमों के अनुसार तुरंत नष्ट कर दिया गया। होटल धर्मराज प्राइवेट लिमिटेड के बेस किचन में आवश्यक वैध खाद्य लाइसेंस उपलब्ध नहीं पाया गया। खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग द्वारा नियमानुसार उक्त बेस किचन को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं

रेलवे प्रशासन और संबंधित विभागों ने स्पष्ट किया है कि रेलवे यात्रियों के स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। रेलवे में भोजन उपलब्ध कराने वाले सभी बेस किचनों एवं कैटरिंग इकाइयों का समय-समय पर संयुक्त निरीक्षण जारी रहेगा। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments