भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने ओबीसी मोर्चा के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्तियों की घोषणा की है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। सूची में छत्तीसगढ़ से ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महामंत्री और मध्य प्रदेश से वैभव पंवार व प्रदीप माहौर सोनी को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं।
हाइलाइट्स
तत्काल प्रभाव से लागू हुईं नई नियुक्तियां
छत्तीसगढ़ के ललित चंद्राकर राष्ट्रीय महामंत्री बने
मप्र के वैभव पंवार राष्ट्रीय सचिव नियुक्त
मीडिया, सोशल मीडिया व नीति विभाग भी घोषित
भोपाल: बीजेपी ने अपने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रारंभिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी कर दी है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, यह नियुक्तियां भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा की गई हैं और तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। नई टीम में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी प्रमुख दायित्व सौंपे गए हैं।
एमपी-छत्तीसगढ़ से इन्हें मिली जिम्मेदारी
नई सूची के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के वैभव पंवार को राष्ट्रीय सचिव और प्रदीप माहौर सोनी को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज से इन दोनों राज्यों के कार्यकर्ताओं के लिए यह नियुक्तियां अहम मानी जा रही हैं।
उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिवों की सूची
पार्टी ने सात नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है, जिनमें जोजेन मोहन (असम), ममता मोहंता (ओडिशा), संगम लाल गुप्ता (उत्तर प्रदेश), बबनराव रावजी चौधरी (महाराष्ट्र), सत प्रकाश राणा (दिल्ली), अर्जुन सहानी (बिहार) और संगीता बलवंत बिंद (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।
गांधी सागर के बैकवाटर में मोहन सरकार की कैबिनेट, क्रूज राइड के साथ होगी मंत्रियों की बैठक
राष्ट्रीय महामंत्री पद पर ललित चंद्राकर के साथ गजेंद्र यादव (दिल्ली) और प्रमोद मध्वराज (कर्नाटक) को जगह मिली है। इसके अलावा सात राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं- दशरथजी ठाकोर (गुजरात), टी वरथराजन (तमिलनाडु), संजीव कुमार उर्फ बबलू भगत (झारखंड), सरिता जांगिड़ (हरियाणा), कदागंची रमेश (तेलंगाना), वैभव पंवार (मध्य प्रदेश) और भीम कुमार साहू (बिहार)।
कोषाध्यक्ष, कार्यालय और विभागों के प्रभारी
संगठन के अन्य पदों पर उत्तर प्रदेश के राधेश्याम यादव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली के संजय कुमार गुर्जर राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री और डॉ. अरुण यादव राष्ट्रीय सह-कार्यालय मंत्री नियुक्त किए गए हैं। मीडिया, सोशल मीडिया और नीति-शोध विभागों की कमान भी सौंपी गई है। अजय गुप्ता (बिहार) को मीडिया संयोजक बनाया गया है। सोशल मीडिया टीम का नेतृत्व संयोजक के रूप में परीक्षित डागर (दिल्ली) करेंगे, जिनके साथ प्रदीप माहौर सोनी (मध्य प्रदेश) सह-संयोजक होंगे। नीति एवं शोध संयोजक की जिम्मेदारी प्रो. पंकज चौधरी (दिल्ली) को दी गई है, जबकि आशुतोष बेहरा (ओडिशा) और राहुल यादव (उत्तर प्रदेश) सह-संयोजक होंगे।
प्रारंभिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की शुरुआती सूची भी जारी की है। इसमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से संजीव रंगैया, आंध्र प्रदेश से श्रीनिवास राव कंतुबुकता, बिहार से राजीव रंजन उर्फ विशाल यादव और चंडीगढ़ से संजीव वर्मा के नाम शामिल हैं।

