Homeभारतमध्यप्रदेश'निकल जान दो भाई, मत रोको', उज्जैन में पैदल घूम रहे थे...

‘निकल जान दो भाई, मत रोको’, उज्जैन में पैदल घूम रहे थे सीएम, प्रोटोकॉल से परेशान लोग देखे तो इशारे से खुलवा दिया ट्रैफिक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और सावन-भादौ मास में बाबा महाकाल की सवारी के प्रबंधन का दोपहिया वाहन और पैदल चलकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी सादगी की चर्चा जोरों पर है।

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 जुलाई को उज्जैन प्रवास पर थे। इस दौरान की उनकी एक वीडियो काफी चर्चा में है। प्रवास के दौरान सीएम बेहद अलग और सादगी भरे अंदाज में नजर आए। उन्होंने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए किसी लाव-लश्कर का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि वे खुद दोपहिया वाहन पर सवार होकर और पैदल चलकर सड़कों पर निकल पड़े।

सीएम ने उज्जैन के फ्रीगंज में निर्माणाधीन नए ओवरब्रिज और कोयला फाटक से लेकर कंठाल चौराहे तक चल रहे मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जितने भी काम अधूरे हैं, उनकी गति बढ़ाई जाए और उन्हें समय पर पूरा किया जाए।

‘ट्रैफिक मत रोको, जाने दो’

निरीक्षण के दौरान उज्जैन की सड़कों पर एक गजब वाकया देखने को मिला। जब सीएम पैदल मार्च करते हुए निर्माण कार्यों को देख रहे थे, तब स्थानीय पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर आम जनता का ट्रैफिक रोक दिया था। जैसे ही सीएम मोहन यादव की नजर रुके हुए ट्रैफिक और परेशान होते लोगों पर पड़ी, उन्होंने तुरंत पुलिसकर्मियों को टोकते हुए कहा, ‘ट्रैफिक मत रोको भाई, जान दो, निकल जान दो।’ मुख्यमंत्री की इस संवेदनशीलता और वीआईपी कल्चर से दूरी बनाने वाले इस अंदाज की स्थानीय लोगों ने जमकर तारीफ की।

चाय की चुस्की और महाकाल सवारी पर चर्चा

दौरे के बीच मुख्यमंत्री आम जनता के बीच भी पहुंचे। फ्रीगंज और कोयला फाटक इलाके में निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बैठकर चाय पी और उनसे आत्मीय चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने पवित्र सावन-भादौ महीने में निकलने वाली बाबा महाकाल की शाही सवारी के सुगम प्रबंधन को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई असुविधा न हो।

सीएम दोपहिया वाहन और पैदल बिना बड़े काफिले के उज्जैन में घूमे।
उन्होंने फ्रीगंज निर्माणाधीन ब्रिज, कोयला फाटक से कंठाल चौराहा मार्ग का निरीक्षण किया।
अधिकारियों को सिंहस्थ 2028 के बाकी बचे निर्माण कार्यों की स्पीड बढ़ाने के आदेश दिया।
सड़क पर फंसे लोगों को देख वीआईपी ट्रैफिक रोकने से इंकार कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments