Homeभारतदिल्लीदही की हांडी न देने पर पड़ोसन को मार दी गोली, बाद...

दही की हांडी न देने पर पड़ोसन को मार दी गोली, बाद में खुद कर लिया सुसाइड, दिल्ली के गोकलपुरी में वारदात

दिल्ली में एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है, जिसमें एक शख्स ने अपनी पड़ोसन को इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने शख्स को मिट्टी की दही हांडी देने से इनकार कर दिया।

दिल्ली में हैरान करने वाली वारदात सामने आई है।

नई दिल्ली: दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया और बाद में कथित तौर पर खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 7.41 बजे गोकलपुरी थाने को जोहरीपुर में शिव मंदिर के पास गोली चलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

खून से लथपथ पड़ी मिली लाश

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल महिला राजवती को पहले ही राजीव गांधी सरकारी अस्पताल ले जाया जा चुका था। उन्होंने बताया कि वहीं, एक मकान की पहली मंजिल पर एक कमरे में 32 वर्षीय नीरज खून से लथपथ पड़ा मिला औ र उसके पास से एक रिवॉल्वर भी बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में रिवॉल्वर का लाइसेंस नीरज के पिता के नाम पर मिला। पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक विज्ञान दल को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।

राजवती के दाहिने पैर में लगी गोली

अधिकारियों ने मकान में मौजूद लोगों के हवाले से बताया कि नीरज ने कमरे को अंदर से बंद कर रखा था। गोली चलने की आवाज सुनकर मकान के अन्य लोग उसके कमरे तक पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। उन्होंने नीरज को घायल अवस्था में फर्श पर पड़ा पाया। इस बीच, राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती 48 वर्षीय राजवती के दाहिने पैर में गोली लगने की पुष्टि हुई।

फोन पर मांगी थी मिट्टी की हांडी

पूछताछ में राजवती ने पुलिस को बताया कि उसका घर नीरज के घर के पास है। उसने बताया कि नीरज ने सुबह करीब 7.15 बजे उसे फोन करके मिट्टी की हांडी मांगी थी। राजवती के अनुसार, जब वह उससे बात कर रही थी और अपने घर की पहली मंजिल की ओर सीढ़ियां चढ़ रही थी, तभी नीरज ने कथित तौर पर उस पर गोली चला दी, जिससे उसके दाहिने पैर में गोली लग गई।

नीरज की मौके पर ही हो गई मौत

अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि राजवती के घर की सीढ़ियां नीरज के घर की बालकनी से स्पष्ट रूप से दिखाई देती हैं। पुलिस ने कहा कि अब तक सामने आए तथ्यों और प्रारंभिक जांच के आधार पर प्रतीत होता है कि नीरज ने पहले राजवती पर गोली चलाई और उसके बाद रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

अधिकारियों ने बताया कि नीरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है और उससे संबंधित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला को गोली मारकर जख्मी करने के संबंध में गोकलपुरी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments