Homeभारतदिल्लीजामिया में हॉस्टल मेस पर हंगामा, खाने में कीड़ा मिलने पर भड़कीं...

जामिया में हॉस्टल मेस पर हंगामा, खाने में कीड़ा मिलने पर भड़कीं छात्राएं, सेंटेनरी गेट पर 5 घंटे चला धरना

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के जम्मू-कश्मीर गर्ल्स हॉस्टल में मेस के खाने में कीड़े मिलने और गंदगी के विरोध में छात्राओं ने सेंटेनरी गेट पर देर रात तक जोरदार प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के जम्मू-कश्मीर गर्ल्स हॉस्टल में खाने की खराब क्वॉलिटी और गंदगी से नाराज स्टूडेंट्स ने गुरुवार को करीब 5 घंटे प्रदर्शन किया। बुधवार रात डिनर में एक स्टूडेंट की प्लेट में कीड़ा मिलने के बाद गुस्सा भड़का। स्टूडेंट्स गेट नंबर 13 यानी सेंटेनरी गेट पर धरने पर बैठ गईं और जमकर नारेबाजी की।

शिकायत के बाद भी नहीं हुआ कोई एक्शन

खाने में कभी कीड़ा, कभी मक्खी, कभी कांच, कभी सड़ा अंडा निकलने की शिकायत करने पर भी कोई ऐक्शन नहीं होने की बात सामने आई। देर रात करीब 3 बजे प्रशासन ने मांगें मानने का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना खत्म किया। स्टूडेंट्स का कहना है कि खाने में कीड़े की शिकायत कई दिनों से की जा रही है।

शिकायत करने पर नहीं मिला कोई रिस्पॉन्

एक महीने से ज्यादा समय से शिकायतें दी जा रही हैं। स्टूडेंट फातिमा ने बताया कि उनके खाने में कीड़ा मिला। कुछ और स्टूडेंट्स की प्लेट में भी कीड़े मिले। आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। एक अन्य स्टूडेंट ने बताया कि मेस कर्मचारियों से शिकायत करने पर कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलता।

मेस वेंडर ने दिया इस्तीफा

वॉर्डन से शिकायत पर भी सिर्फ आश्वासन मिला। देर रात मेस वेंडर ने इस्तीफा भी दे दिया। शुक्रवार रात एक बार फिर से लड़कियों का प्रदर्शन सेंटेनरी गेट पर शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि लिखित आश्वासन के बावजूद प्रशासन ने ठेकेदार को नहीं हटाया। देर रात जारी प्रदर्शन के बीच गेट की लाइट्स भी बंद कर दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments