Homeभारतदिल्लीमंडावली में सनसनीखेज वारदात, गली में दौड़ा-दौड़ाकर 17 बार घोंपा चाकू, 22...

मंडावली में सनसनीखेज वारदात, गली में दौड़ा-दौड़ाकर 17 बार घोंपा चाकू, 22 साल के वंश की खौफनाक हत्या

ईस्ट दिल्ली के मंडावली में मामूली कहासुनी के बाद 22 वर्षीय वंश डेढा पर दो बदमाशों ने 17 बार चाकू से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

नई दिल्ली: ईस्ट दिल्ली के मंडावली इलाके में एक युवक को दो बदमाश गली में दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारते रहे। आरोपियों ने करीब 17 बार युवक पर चाकू से हमला किया। फिर बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ युवक को मैक्स अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान वंश डेढा (22) के तौर पर हुई है।

दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी करावल नगर निवासी केशव कुमार (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल चाकू और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए है। साथ ही आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल केशव के फरार साथी की तलाश की जा रही है।

क्या था पूरा मामला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम 7:54 बजे मंडावली पुलिस को चाकू मारने की घटना के बारे में एक PCR कॉल मिली। पुलिस टीम तुरंत मंडावली के ज्ञान वाटिका स्कूल के पास पहुंची। घायल वंश डेढा (22) को मैक्स अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि कहासुनी के बाद करावल नगर निवासी केशव कुमार (22) ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वंश का पीछा किया और ज्ञान वाटिका स्कूल के पास धारदार हथियार से कई बार वार कर मौके से फरार हो गया।

इकलौता कमाने वाला था वंश

परिवार वालों ने बताया कि वंश घर का इकलौता कमाने वाला था। परिवार में मां, छोटा भाई और तीन बहने है। पिता की करीब 11 साल पहले मौत हो चुकी थी। 12वीं के बाद वंश ने पढ़ाई छोड़ दी और परिवार का खर्च उठाने के लिए बिल्डर के पास काम करने लगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments