Homeभारतदिल्ली'दोस्त छूटा, पैसे खत्म हुए तो हार गया जिंदगी से...', दिल्ली पुलिस...

‘दोस्त छूटा, पैसे खत्म हुए तो हार गया जिंदगी से…’, दिल्ली पुलिस की सूझबूझ से बची नेपाली युवक की जान

डिफेंस कॉलोनी के हुडको पार्क में नौकरी की तलाश में भटके और चार दिन से भूखे-प्यासे 24 वर्षीय नेपाली युवक को दिल्ली पुलिस ने सूझबूझ से पेड़ से सुरक्षित नीचे उतारकर बचाया।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के त्वरित एक्शन और सूझबूझ से डिफेंस कॉलोनी इलाके के हुडको पार्क में एक 24 वर्षीय नेपाली युवक को आत्महत्या करने से सुरक्षित बचा लिया गया। शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) को सूचना मिली कि हुडको पार्क में एक युवक पेड़ पर चढ़ा हुआ है और गले में फंदा डालकर जान देने की कोशिश कर रहा है। खबर मिलते ही डिफेंस कॉलोनी थाने की पुलिस टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहले युवक से बातचीत शुरू की, उसे ढांढस बंधाया और धीरे-धीरे बातों में उलझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया।

नौकरी की तलाश और भटकने की कहानी

पूछताछ में युवक ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह नेपाल का रहने वाला है और रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली आया था। दिल्ली पहुंचने के बाद उसका अपने दोस्त से संपर्क टूट गया, जो उसका एकमात्र सहारा था। पास में पैसे खत्म हो जाने के कारण वह पिछले चार दिनों से दक्षिणी दिल्ली की सड़कों पर भूखा-प्यासा भटक रहा था। इस भारी लाचारी और हताशा के कारण उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया।

2 सितंबर को नेपाल दूतावास के किया हवाले

रेस्क्यू के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए युवक को भोजन और पानी उपलब्ध कराया तथा उसका प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद विशेषज्ञ टीम द्वारा उसकी गहन काउंसलिंग की गई, जिससे उसका मनोबल दोबारा लौट सका। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 2 सितंबर को युवक को नेपाल दूतावास के अधिकारियों को सुरक्षित सौंप दिया गया, ताकि उसे उसके परिवार के पास भेजा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments