Homeभारतमहाराष्ट्रामुंबई में 'ऊंची' डबल-डेकर बसों पर रोक, BEST ने नई बसों की...

मुंबई में ‘ऊंची’ डबल-डेकर बसों पर रोक, BEST ने नई बसों की ऊंचाई कम रखने के दिए निर्देश

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) कमेटी की बैठक में महकमें के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे यात्री सेवा में शामिल होने वाली 150 नई डबल-डेकर बसों की ऊंचाई को सीमित रखें। दरअसल डबल-डेकर बसों की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण सांताक्रूज-चेम्बूर लिंक रोड (SCLR) पुल के नीचे से गुजरते समय तकनीकी और सुरक्षा से जुड़ी दिक्कतें आईं।

मुंबई: बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) और कुर्ला रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली AC डबल-डेकर बस सेवा में कुछ समय के लिए रुकावट आ गई है। डबल-डेकर बसों की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण सांताक्रूज-चेम्बूर लिंक रोड (SCLR) पुल के नीचे से गुजरते समय तकनीकी और सुरक्षा से जुड़ी दिक्कतें आईं। ऐसे में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) को इस रूट पर सिंगल-डेकर बसें चलानी पड़ रही हैं।

BEST के बेड़े से नॉन-AC डबल-डेकर बसों को हटाने के बाद लीज पर इलेक्ट्रिक AC बसें लाने का काम शुरू हुआ। बेस्ट ने ‘स्विच मोबिलिटी’ कंपनी से ऐसी 200 बसें लीज पर लेने की प्रक्रिया शुरू की। अगस्त 2022 में, तत्कालीन मुख्यमंत्री (और मौजूदा उपमुख्यमंत्री) एकनाथ शिंदे और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पहली AC डबल-डेकर बस को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद फरवरी 2023 में पर्यावरण के अनुकूल AC इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसें चलानी शुरू की गईं।

50 डबल-डेकर बसों में से कुछ की ऊंचाई बहुत ज्यादा

अब तक इन 200 बसों में से 50 बसें शामिल की जा चुकी हैं। बाकी बसें मार्च 2024 तक आने की उम्मीद थी लेकिन कई वजहों से उनकी डिलीवरी में देरी हुई है। हाल ही में बेस्ट कमेटी की बैठक में 150 AC डबल-डेकर बसें खरीदने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। हालांकि अभी चल रही 50 डबल-डेकर बसों में से कुछ की ऊंचाई बहुत ज्यादा है, जिससे पुलों के नीचे से गुजरने में दिक्कत होती है।

BEST कमिटी की बैठक में क्या?

अभी चल रही डबल-डेकर बसों की ऊंचाई 458 सेमी है। इससे क्लीयरेंस की समस्या होती है। खासकर चेम्बूर-सांताक्रूज लिंक रोड और BKC-कुर्ला इलाके में बसें चलाते समय। चूंकि बसें सुरक्षित रूप से पुल के नीचे से नहीं गुजर सकतीं हैं। इसलिए अभी उन्हें बांद्रा MTNL ऑफिस और बांद्रा टर्मिनस के बीच चलाया जा रहा है। वहीं, BKC और कुर्ला रेलवे स्टेशन के बीच डबल-डेकर बसों की जगह सिंगल-डेकर बसें इस्तेमाल की जा रही हैं। बेड़े में शामिल होने वाली 150 नई डबल-डेकर बसों की ऊंचाई 475 सेमी है। इसके बाद गुरुवार को हुई BEST कमिटी की बैठक में प्रशासन को निर्देश दिया गया कि वे इन बसों की ऊंचाई कम करना सुनिश्चित करें।

पांच ‘ओपन-डेक’ बसें

बेड़े में शामिल होने वाली 150 डबल-डेकर बसों में से पांच बसें ‘ओपन-डेक’ वाली होंगी। इन बसों का इस्तेमाल दक्षिण मुंबई के पर्यटन स्थलों की सैर कराने के लिए किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments