Homeमनोरजनमुकेश खन्‍ना का Ramayana पर चढ़ा पारा- रामायण से छेड़छाड़ की हिम्मत...

मुकेश खन्‍ना का Ramayana पर चढ़ा पारा- रामायण से छेड़छाड़ की हिम्मत कैसे हुई? कुरान या बाइबिल से ऐसा कर पाओगे?

टीवी के ‘शक्‍त‍िमान’ मुकेश खन्‍ना ‘रामायणम्’ मूवी पर ब‍िदक गए हैं। हालांकि, उन्‍होंने अभी तक फ‍िल्‍म नहीं देखी है, लेकिन प्रोमो में मां सीता के रोल में साई पल्‍लवी को लड़ते देख वह नाराज हैं। द‍िग्‍गज एक्‍टर ने प्रोड्यूसर नम‍ित मल्‍होत्रा से दो टूक कहा है कि‍ रामायण से छेड़छाड़ की उनकी ह‍िम्‍मत कैसे हुई?

नितेश तिवारी के डायरेक्‍शन में बनी ‘रामायणम् पार्ट 1’ जहां बॉक्‍स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई कर रही है, सिनेमाघर खचाखच भरे हुए हैं, वहीं टीवी के ‘शक्‍त‍िमान’ और ‘महाभारत’ के ‘भीष्‍म पितामह’ मुकेश खन्‍ना इससे नाराज हो गए हैं। उन्‍होंने फिल्‍म में माता सीता को जिस तरह दिखाया गया है, उसकी आलोचना की है। अपने नए व्‍लॉग में 68 साल के दिग्‍गज एक्‍टर ने मां सीता के रोल में साई पल्‍लवी के एक्शन सीक्वेंस को जमकर कोसा है। दो टूक कहा है कि उन्‍होंने वाल्मीकि की ‘रामायण’ पढ़ी है और उसमें सीता को कहीं भी योद्धा के रूप में नहीं दिखाया गया है। मुकेश खन्‍ना ने इस ओर पहले से चली आ रही बहस पर निर्माता नमित मल्होत्रा के जवाब पर भी सवाल उठाया है। मुकेश खन्‍ना का कहना है कि मां सीता मर्यादा पुरुषोत्तम की पत्‍नी थीं, वो फाइटर नहीं थीं। अगर वो फाइटर होतीं तो वो रावण से फाइट करतीं।

मुकेश खन्ना ने यह बातें ऐसे समय में कही हैं, जहां पहले से ही फिल्‍म में मां सीता के राक्षसों से लड़ने वाले सीन पर खूब बहस हो चुकी है। हालांकि, सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के उलट सिनेमाघरों में ‘जय श्री राम’ की गूंज है। फिल्‍म ने दिवाली बीतते ही सोमवार को 5वें दिन देश में ऐतिहासिक ₹107.50 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। देश में यह ₹346.35 करोड़ का नेट बिजनस और वर्ल्‍डवाइड ₹663.90 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर चुकी है।

मुकेश खन्‍ना बोले- मेन मुद्दा कमाई का, वो रामायण नहीं दिखा रहे
मुकेश खन्‍ना ने अपने यूट्यूब व्लॉग में ‘रामायणम्’ मूवी के ₹4000 करोड़ के बजट पर भी सवाल उठाए हैं। साथ ही दिग्‍गज एक्‍टर ने फिल्म निर्माताओं से पूछा कि क्या ‘रामायण’ जैसे पौराणिक महाकाव्यों के साथ ‘क्रिएटिव लिबर्टी’ लेना सही है। उन्होंने कहा, ‘रामायणम् फिल्‍म रिलीज हुई, जिसे रामायण कहा हजा रहा है और उसके अंदर पूरे देश में बहस छ‍िड़ी हुई है। मेन मुद्दा कमाई का हो गया है कि हमने बनाई है ₹400 करोड़ या ₹4000 करोड़, उसको कैसे वापस लाए। ये मुद्दा बन गया है। ये नहीं कि हम आपको रामायण की कथा ठीक-ठीक सुना रहे हैं या नहीं। मैं हिंदी फिल्म निर्माताओं से पूछना चाहता हूं, क्या वाल्मीकि रामायण में बताए गए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करना और अपनी कल्पना के हिसाब से कुछ भी दिखाना सही है?’

‘रामायणम् में ‘मां सीता के फाइट सीन पर बिदके मुकेश खन्‍ना

मुकेश खन्‍ना ने हालांकि आगे यह भी साफ किया कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। वो जो भी राय बना रहे हैं, वह अब तक देखे गए प्रोमो और रिव्यू के आधार पर है। एक्‍टर का गुस्‍सा मुख्‍य तौर पर ‘रामायणम्’ में साई पल्लवी के माता सीता के किरदार पर है। वह कहते हैं, ‘लोगों ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि सीता को ‘झांसी की रानी’ की तरह लड़ते हुए दिखाया गया है। फिल्म में वह 2-3 राक्षसों से लड़ रही हैं। क्‍या हमारे सबसे बड़े एपिक रामायण और महाभारत से छेड़छाड़ करना, सब्‍सट्रैक्‍ट या ऐड करना, अपनी कल्‍पना को उस फिल्‍म में डालना, क्‍या ये छेड़छाड़ जायज है?’

मुकेश खन्‍ना बोले- मैंने वाल्मीकि रामायण पढ़ी, उसमें कहीं सीता जी ने फाइट नहीं की

उन्‍होंने आगे कहा, ‘क्‍या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सीता माता, रानी झांसी की तरह फाइट कर रही है या आजकल की हीरोइन्‍स जो माचो बन जाती हैं? मैंने वाल्मीकि जी की रामायण पढ़ी, उसमें कहीं भी ऐसा नहीं लिखा है कि सीता जी ने कभी भी जाकर फाइट की है। वो एक मर्यादा पुरुषोत्तम की पत्‍नी थीं, जिन्‍होंने सेवा भाव दिखाया है। वो फाइटर नहीं थीं। अगर वो फाइटर होतीं तो वो रावण से फाइट करतीं। क्‍यों रावण उन्‍हें चुप चाप पकड़ के ले गए।’

नमित मल्‍होत्रा पर भड़के मुकेश खन्‍ना- ये हिम्‍मत आप किसी और धर्म में करके दिखाइए?

मुकेश खन्‍ना ने आगे प्रोड्यूसर नमित मल्‍होत्रा के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्‍होंने माता सीता को योद्धा के रूप में दिखाए जाने पर सफाई दी। दिग्‍गज एक्‍टर ने कहा, ‘मुझे हैरानी तब हुई जब मैंने एक पोस्ट देखी, जिसमें प्रोड्यूसर ने उस सीन को सही ठहराते हुए कहा कि यह सीन वाल्मीकि रामायण से नहीं, बल्कि ‘अद्भुत रामायण’ नाम की एक दूसरी किताब से लिया गया है। रामायण एक ही थी जो वाल्‍मीकि जी ने लिखी थी। वह रामायण के बारे में ऐसा बोलने की हिम्‍मत कैसे कर सकते हैं? ये हिम्‍मत आप किसी और धर्म में करके दिखाइए। क्‍या आप कुरान या बाइबिल से छेड़छाड़ कर सकते हैं? अगर नहीं तो आपकी हमारे गीता और रामायण से छेड़छाड़ करने की हिम्‍मत कैसे हुई? वाल्मिकी की रामायण में अपना नैरेटिव डालना बंद करें। शर्म आनी चाहिए आपको।’

साई पल्‍लवी ने मां सीता के युद्ध वाले सीन्‍स पर कही थी ये बात

बहरहाल, इन तमाम बहस के बीच एक्‍ट्रेस साई पल्‍लवी से भी कॉमेडियन जर्ना गर्ग ने बातचीत के दौरान इस बारे में पूछा था। तब साई पल्लवी ने कहा, ‘हम सभी ने सीता मां का एक अलग रूप देखकर उन्हें जाना है। इसलिए, आज की पीढ़ी के लिए इस तरह का चित्रण देखना बहुत अच्छा लगा।

‘रामायणम् पार्ट 1’ की कास्‍ट, 2028 में रिलीज होगी ‘रामायणम् पार्ट 2’

नितेश तिवारी के डायरेक्‍शन में बनी ‘रामायणम्’ दो पार्ट में बन रही है। इसका पहला पार्ट ‘रामायणम्: राइज ऑफ द लीजेंड’ बीते 05 नवंबर को भारत समेत दुनियाभर के 100 से अध‍िक देशों में 59000 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुआ है। इसमें रणबीर कपूर जहां भगवान राम के रोल में हैं, वहीं यश ने दशानन रावण की भूमिका निभाई है। साई पल्लवी ने माता सीता, तो रवि दुबे लक्ष्मण इसमें लक्ष्‍मण के रोल में हैं। बाकी किरदारों में अरुण गोविल ने राजा दशरथ, लारा दत्ता ने कैकेयी, इंदिरा कृष्णन ने कौशल्या, रकुल प्रीत सिंह ने शूर्पणखा और काजल अग्रवाल ने मंदोदरी की भूमिका निभाई है। ‘रामायणम् पार्ट 1’ के पोस्‍ट क्रेडिट सीन में हमें हनुमान जी के रोल में सनी देओल की झलक देखने को मिलती है। मेकर्स इसके सीक्‍वल ‘रामायणम् पार्ट 2’ को अब साल 2028 में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments