Homeमनोरजन'हनुमान अंश' के डायरेक्टर ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, कहा- हमारी फिल्म...

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, कहा- हमारी फिल्म छोटी, किसी बड़े प्रोडक्शन ने कुछ नहीं कहा

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने कहा है कि उनकी इस फिल्म की बड़े प्रोडक्शन हाउस ने कोई तारीफ नहीं की। उन्होंने हैरानी जताते हुए इंडस्ट्री के बड़े बैनर की इस चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

हाइलाइट्स

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म की अपार सफलता के बाद इंडस्ट्री पर निशाना साधा है
उन्होंने कहा कि क्योंकि हमारी फिल्म छोटी है, पहली बार डायरेक्टर बने हैं, इसलिए बड़े प्रोडक्शन हाउस में से किसी ने कुछ नहीं कहा
कहा- ये गलतफहमी भी टूट गई कि सिर्फ एक बड़ा स्टार, एक बड़ा बजट या बड़ा स्टूडियो ही किसी फिल्म को सफल बना सकता है

विशाल चतुर्वेदी की ‘हनुमान अंश’ ने सिनेमाई दुनिया में कई बड़े रेकॉर्ड ध्वस्त कर डाले। करीब 3 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹453 करोड़ के आसपास कमाई की है। ये फिल्म पूज्य संत नीम करोली बाबा पर बनी एक स्पिरिचुअल ड्रामा है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब ये फिल्म अपने ओटीटी रलीज के लिए तैयार है।

ओटीटी पर रिलीज से ठीक पहले ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर ने इंडस्ट्री के बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस पर निशाना साधा है। उन्होंने अपनी इस शानदार फिल्म
को लेकर बड़े प्रोडक्शन हाउस की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म के सीक्वल के साथ-साथ एक और भक्ति फिल्म को लेकर उनकी तैयारी चल रही है।

‘हमारी फिल्म इन सभी थ्योरीज को गलत साबित करती है’

विशाल चतुर्वेदी ने हाल ही में स्क्रीन से बातचीत में ये बातें कही हैं। विशाल ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स-ऑफिस कमाई ने इस धारणा को पलट कर रख दिया है कि किसी फिल्म को अच्छा करने के लिए बड़े स्टार्स, बड़े बजट या फिर किसी बड़े स्टूडियो के सपोर्ट की जरूरत होती है। उन्होंने इस दौरान कहा, ‘थिएटर एक इवेंट की जगह है। जब कोई इवेंट फिल्म आती है तो वह चलती है। यह आम बात है जो मैं सुनता आ रहा हूं, कि सिर्फ इसी तरह की फिल्में चलेंगी और बाकी को स्ट्रगल करना पड़ेगा। लेकिन हमारी फिल्म इन सभी थ्योरीज को गलत साबित करती है।’

‘यह गलतफहमी टूट गई है कि सिर्फ एक बड़े स्टार की ही फिल्म चलती है,

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, ‘यह गलतफहमी टूट गई है कि सिर्फ एक बड़ा स्टार, एक बड़ा बजट या एक बड़ा स्टूडियो ही किसी फिल्म को सफल बना सकता है। सिनेमा लोगों का जरिया है। ऑडियंस देखती है और तय करती है कि यह एक अच्छी फिल्म है या नहीं, लेकिन पहले क्रिटिक्स और सोशल मीडिया ही लोगों को यह नतीजा देते थे।’

यह गलतफहमी टूट गई है कि सिर्फ एक बड़ा स्टार, एक बड़ा बजट या एक बड़ा स्टूडियो ही किसी फिल्म को सफल बना सकता है। सिनेमा लोगों का जरिया है। ऑडियंस देखती है और तय करती है कि यह एक अच्छी फिल्म है या नहीं, लेकिन पहले क्रिटिक्स और सोशल मीडिया ही लोगों को यह नतीजा देते थे।
विशाल चतुर्वेदी

‘मैंने किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस से कोई स्टेटमेंट नहीं देखा’

‘हनुमान अंश’ जब रिलीज हो रही थी तब उससे पहले इस फिल्म को इंडस्ट्री से कोई सपोर्ट नहीं मिला था। इस बारे में विशाल खुद बता चुके हैं। वहीं फिल्म रिलीज होने के बाद के फिल्म इंडस्ट्री से मिले सपोर्ट की कमी पर उन्होंने बातें कीं। उनसे पूछा गया कि फिल्म हिट होने के बाद इंडस्ट्री ने कैसा रिएक्शन दिया तो उन्होंने कहा, ‘मैंने बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़ी फिल्म के चलने के बाद बहुत सारे ऑफिशियल स्टेटमेंट देखे हैं। लेकिन क्योंकि हमारी फिल्म छोटी है, पहली बार डायरेक्टर बने हैं, इसलिए मैंने किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस से कोई स्टेटमेंट नहीं देखा, एक भी नहीं। यह बहुत हैरानी की बात है।’

मैंने बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़ी फिल्म के चलने के बाद बहुत सारे ऑफिशियल स्टेटमेंट देखे हैं। लेकिन क्योंकि हमारी फिल्म छोटी है, पहली बार डायरेक्टर बने हैं, इसलिए मैंने किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस से कोई स्टेटमेंट नहीं देखा, एक भी नहीं। यह बहुत हैरानी की बात है। विशाल चतुर्वेदी

फिलहाल फिल्म के चारों प्रोड्यूसर के बीच विवाद

इसी के साथ ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल की जो चर्चा थी, वो अब फिलहाल फिल्म के चारों प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, विशाल, रागिनी सोना और नम्रता जी सिंह के बीच विवाद के बाद फिलहाल रुक गया है।

विशाल चतुर्वेदी की अगली फिल्म ‘राम बोला’

इसी के साथ यहां बता दें कि विशाल चतुर्वेदी ने अपनी अगली फिल्म ‘राम बोला’ की घोषणा कर दी है। यह फिल्म भारतीय इतिहास के सबसे महान कवियों और आध्यात्मिक शख्सियत महाकवि गोस्वामी तुलसीदास के जीवन और यात्रा को दर्शाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments