Homeमनोरजनबिग बॉस 20: रोहित शेट्टी ने स्काउट और लव को 'कंबल मसाज'...

बिग बॉस 20: रोहित शेट्टी ने स्काउट और लव को ‘कंबल मसाज’ पर फटकारा, लोग बोले- सही किया सर, ज्यादा ही हो रहा था

‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में रोहित शेट्टी ने सलमान खान की जगह होस्टिंग की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान उन्होंने स्काउटओपी और लवप्रीत कौर गिल की बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाते हुए उनके व्यवहार को गलत बताया।

‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में इस बार सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी होस्ट करते नजर आएंगे। शो के नए प्रोमो में रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट स्काउट OP और लवप्रीत कौर गिल की बढ़ती नजदीकियों को लेकर सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने दोनों के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनका यह अंदाज स्क्रीन पर बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है। रोहित की इस बेबाक टिप्पणी के बाद शो का आगामी एपिसोड चर्चा में आ गया है। प्रोमो सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों ने रोहित शेट्टी की जमकर तारीफ की है।

सलमान खान ने पिछले ‘वीकेंड का वार’ में ही बता दिया था कि पहले से तय प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के चलते वह अगले वीकेंड शो में शामिल नहीं हो पाएंगे, इसलिए उनकी जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी होस्टिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रोमो में रोहित शेट्टी ने स्काउटOP और लव गिल की कंबल के अंदर मालिश करने वाली घटना पर आपत्ति जताई। वहीं, लवप्रीत ने स्काउट को अपना भाई बताया, जबकि स्काउट ने अपने व्यवहार का बचाव किया। इसी बीच, स्काउट OP की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी के भी आगामी एपिसोड में नजर आने की चर्चा है।

स्काउटओपी और लवप्रीत गिल की नजदीकियों पर रोहित ने उठाए सवाल

प्रोमो में रोहित शेट्टी स्काउट OP और लव गिल के कंबल वाली घटना पर सवाल उठाए। रोहित ने कहा कि इस तरह की हरकतें स्क्रीन पर अच्छी नहीं लगतीं और दोनों को अपने व्यवहार के बारे में सोचने की जरूरत है। प्रोमो में रोहित शेट्टी लव से सीधे पूछते हैं, ‘लव, स्काउट तुम्हारे लिए क्या है?’ इस पर लव जवाब देती हैं कि वह स्काउट को अपना भाई मानती हैं। हालांकि, रोहित उनके इस जवाब के बाद स्काउट के व्यवहार का जिक्र करते हुए कहते हैं कि जब वह लव के पैर, हाथ और गर्दन दबाता है, तो यह स्क्रीन पर ठीक नहीं लगता। उन्होंने यह भी कहा कि लव का स्काउट से पीछे से दबाने के लिए कहना और स्काउट का उनकी पिंडलियों की मालिश करना दर्शकों को गलत संदेश दे सकता है।

स्काउट OP ने दिया अपने बचाव में जवाब

रोहित शेट्टी की टिप्पणी के बाद स्काउट OP अपना पक्ष रखते नजर आते हैं। वह कहते हैं कि जब माही विज उनसे मालिश करने के लिए कहती हैं, तो वह उनकी भी मालिश करते हैं। हालांकि, रोहित उनके इस तर्क से सहमत नजर नहीं आते और उन्हें समझाते हैं कि लव के साथ उनका मौजूदा व्यवहार स्क्रीन पर किस तरह दिखाई दे रहा है। इस बातचीत के दौरान रोहित दोनों को अपने व्यवहार को लेकर सतर्क रहने की सलाह देते हैं।

सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी की तारीफ

प्रोमो ऑनलाइन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने स्काउट OP और लव गिल के व्यवहार पर सवाल उठाने के लिए रोहित शेट्टी की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, ‘अब आएगा मजा! रोहित सर ने कमाल कर दिया, स्काउट और लवप्रीत को लेकर जो उन्होंने कहा, वह एकदम सही था।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, ‘स्काउट और लवप्रीत, अब बस बहुत हुआ।’ एक तीसरे यूजर ने भी रोहित की तारीफ करते हुए लिखा कि दोनों का व्यवहार आखिरकार सबके सामने आ गया। वहीं, लोगों ने कंबल वाले मामले पर टिप्पणी देते हुए कहा, ‘ये कुछ ज्यादा हो रहा था, रोहित सर ने ठीक किया।’

क्या शो में नजर आएंगी स्काउट OP की गर्लफ्रेंड काशवी?

इस पूरे मामले के बीच स्काउट OP की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी के ‘बिग बॉस 20’ के आगामी ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में आने की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि वह घर में स्काउट OP और लवप्रीत कौर गिल की बढ़ती नजदीकियों पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकती हैं। हालांकि, उनकी उपस्थिति और शो में होने वाली बातचीत को लेकर ऑफिशियल कंफर्मेशन का इंतजार है। अगर काशवी शो में आती हैं, तो स्काउट और लव के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चा को एक नया मोड़ मिल सकता है।

किसकी जाएगी एक लाइफलाइन, कौन होगा बेघर

रोहित शेट्टी ने ‘वीकेंड का वार’ में एक नया ट्विस्ट लाते हुए कंटेस्टेंट्स को बड़ा झटका दिया। उन्होंने बताया कि आज ही घर के किन्हीं दो कंटेस्टेंट्स की एक-एक लाइफ खत्म हो जाएगी। यानी जिस कंटेस्टेंट के पास दो लाइफ हैं, उसके पास सिर्फ एक लाइफ बचेगी, जबकि जिस कंटेस्टेंट के पास पहले से एक ही लाइफ है, उसे घर से बेघर होना पड़ सकता है। रोहित के इस ऐलान के बाद शो में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है, क्योंकि अब कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन का खतरा मंडराने लगा है। वहीं, खबरें ये हैं कि मैरी कॉम शो से बाहर हो गई हैं। हालांकि, ये जानकारी मेकर्स की ओर से कन्फर्म नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments