Homeमनोरजन'जेलर 2' OTT रिलीज: इंतजार खत्‍म! अब घर बैठे देख‍िए रजनीकांत की...

‘जेलर 2’ OTT रिलीज: इंतजार खत्‍म! अब घर बैठे देख‍िए रजनीकांत की ₹800 करोड़ी सुपरहिट फिल्‍म, जानिए कब और कहां

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ जहां एक ओर बॉक्‍स ऑफिस पर 21 द‍िन बाद भी करोड़ों में कमाई कर रही है, वहीं इसके ओटीटी र‍िलीज का भी ऐलान हो गया है। फ‍िल्‍म अपने वादे के मुताबिक, स‍िनेमाघरों में र‍िलीज के 1 महीने के भीतर ही हिंदी समेत 5 भाषाओं में ड‍िज‍िटल स्‍ट्रीम‍िंग के ल‍िए दस्‍तक देने वाली है।

‘जेलर 2’ OTT रिलीज: इंतजार खत्‍म! अब घर बैठे देख‍िए रजनीकांत की ₹800 करोड़ी सुपरहिट फिल्‍म, जानिए कब और कहां

सुपरस्‍टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर इतिहास रचा है। यह कॉलीवुड की पहली ₹800 करोड़ी फिल्‍म बनी है। यही नहीं, अकेले तमिलनाडु में फिल्‍म ने ₹214 करोड़ से अध‍िक की ऐतिहासिक कमाई की है। यह बात पहले ही सामने आ गई थी कि यह फिल्‍म सिनेमाघरों में रिलीज के 1 महीने के भीतर ही OTT पर रिलीज होगी। इस कारण कई मल्‍टीप्‍लेक्‍स चेन्‍स से मेकर्स का विवाद भी हुआ। खुशखबरी यह है कि फैंस से किया गया वादा पूरा किया जा रहा है। ‘जेलर 2’ के OTT रिलीज का ऐलान हो गया है। यह इसी महीने दिवाली के बाद हिंदी डब वर्जन के साथ ही 5 भाषाओं में स्‍ट्रीमिंग के लिए उपलब्‍ध होगी।

नेल्‍सन दिलीपकुमार के डायरेक्‍शन में बनी एक्शन ड्रामा ‘जेलर 2’ बीते महीने 15 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस सीक्वल फिल्‍म में मोहनलाल, ऋतिक रोशन, जैकी श्रॉफ और विजय सेतुपति भी कैम‍ियो रोल में हैं। कलानिधि मारन ने ‘सन पिक्चर्स’ बैनर के तहत इसे प्रोड्यूस किया है, जबकि संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।

‘जेलर 2’ OTT रिलीज डेट

प्राइम वीडियो ने ‘जेलर 2’ की ओटीटी रिलीज की घोषणा करते हुए लिखा है, ‘टाइगर मुथुवेल पांडियन वापस आ गए हैं। रीलोडेड 🔥 जेलर 2 प्राइम वीडियो पर, 12 नवंबर से तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध होगी।’

‘जेलर 2’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

मजेदार बात यह है कि ‘जेलर 2’ की OTT रिलीज की यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब रजनीकांत की यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में तगड़ी कमाई कर रही है। Sacnilk मुताबिक, बुधवार 04 नवंबर को रिलीज के 21वें दिन भी फिल्‍म ने देश में 8004 शोज से कुल ₹3.00 करोड़ की नेट कमाई की है। इसके साथ ही, भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई ₹545.10 करोड़ और कुल नेट कमाई ₹466.05 करोड़ तक पहुंच गई है। जबकि विदेशों में अब तक हुई ₹276.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई के साथ ‘जेलर 2’ का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹821.10 करोड़ तक पहुंचा है।

‘जेलर 2’ की कहानी

फिल्‍म की कहानी पिछली फिल्‍म में वर्मन और उसके करीबी लोगों को खत्म करने के तीन महीने बाद शुरू होती है। मुथुवेल पांडियन केरल में एक सुपरमार्केट सुपरवाइजर के तौर पर शांत और सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन तस्करी करने वाला गिरोह उसका पीछा नहीं छोड़ता। वह खून-खराबे भरी अपनी पिछली जिंदगी से दूर पत्नी विजया (राम्या कृष्णन), बहू श्वेता (मिर्ना) और पोते रित्विक के साथ एक गुमनाम और आम जीवन जी रहा होता है। लेकिन तभी वर्मन का दोस्‍त और एक तस्‍कर दिलीप (सूरज वेंजारामूडु) बदला लेने आता है। प्राचीन मूर्तियों की तस्करी से जुड़े गैरकानूनी नेटवर्क से जुड़ा दिलीप मुथु को चुनौती देने आ धमकता है। मूर्ति तस्करी नेटवर्क का सरगना बोधि कल्पक (एसजे सूर्या) और उसका परिवार बहन कांता (विद्या बालन), पिता चक्री (मिथुन चक्रवर्ती) और उसके भाई भी मुथु के अपनों के लिए खतरा बन जाते हैं। ऐसे में, मुथु इन नए दुश्मनों से किस तरह निपटता है, यह देखना रजनीकांत के फैंस के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है।

‘जेलर 2’ की कास्‍ट

रजनीकांत जहां 2023 में ‘जेलर’ के अपने किरदार ‘टाइगर मुथुवेल पांडियन’ के रूप में वापसी कर रहे हैं, वहीं एस.जे. सूर्या, शिवराजकुमार, सूरज वेंजारामूडु, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, नमो नारायण और योगी बाबू मुख्य किरदारों में हैं। मोहनलाल, ऋतिक रोशन, जैकी श्रॉफ और विजय सेतुपति इसमें कैम‍ियो रोल में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments