Homeक्राइमदिल्ली के जहांगीरपुरी में मामूली विवाद के बाद ई-रिक्शा ड्राइवर की हत्या,...

दिल्ली के जहांगीरपुरी में मामूली विवाद के बाद ई-रिक्शा ड्राइवर की हत्या, दो युवकों ने चाकू से किया हमला, दोस्त भी घायल

दिल्ली के जहांगीरपुरी में मामूली कहासुनी के बाद ई रिक्शा चालक रंजीत की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सीने में गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हमले में उनका दोस्त भी घायल हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

जहांगीरपुरी में बुधवार सुबह हुए मामूली विवाद में एक ई-रिक्शा ड्राइवर रंजीत की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। सीने में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल रंजीत को पहले बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया। वहां दोपहर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक रंजीत परिवार के साथ जहांगीरपुरी के ईई ब्लॉक में रहते थे। ई-रिक्शा चलाकर गुजारा करते थे। बुधवार सुबह वह अपने दोस्त के साथ बीजेआरएम अस्पताल के पीछे सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान दो युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर एक युवक ने रंजीत के सीने में चाकू मार दिया। हमलावरों ने उसके दोस्त को भी घायल कर दिया। वारदात के बाद रंजीत का दोस्त डर के कारण मौके से भाग गया, जबकि राहगीरों ने गंभीर हालत में रंजीत को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। वारदात के समय रंजीत के साथ मौजूद उसके दोस्त से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि मामूली कहासुनी के पीछे की वजह और चाकू से हमला करने के कारणों का पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments