Homeभारतमहाराष्ट्रामुंबई: दरवाजे पर खड़े होने को लेकर हुआ झगड़ा, यात्रियों के बीच...

मुंबई: दरवाजे पर खड़े होने को लेकर हुआ झगड़ा, यात्रियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; चलती ट्रेन से गिरा शख्स

मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल उठे हैं. चर्चगेट से विरार जा रही ट्रेन में मारपीट के दौरान एक यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गया.

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. चर्चगेट से विरार जा रही फास्ट लोकल ट्रेन में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई के दौरान एक यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गया. गनीमत रही कि उस समय ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म से गुजर रही थी और उसकी रफ्तार कम थी. इससे बड़ा हादसा टल गया.

जानकारी के मुताबिक, घटना ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बीच हुई. ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होने को लेकर दो यात्रियों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी. चलती ट्रेन के दरवाजे पर हुई इस मारपीट के दौरान एक यात्री अपना संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया.

घटना के दौरान लोकल ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. अचानक हुई मारपीट और यात्री के नीचे गिरने से लोग घबरा गए. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लोकल ट्रेन के भीतर यात्रियों के बीच मारपीट की घटना को लेकर चर्चा हो रही है.

सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

मुंबई में रोजाना लाखों यात्री लोकल ट्रेनों से सफर करते हैं. भीड़भाड़ के कारण अक्सर यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की और विवाद की घटनाएं सामने आती रहती हैं. लेकिन चलती ट्रेन में मारपीट के दौरान किसी यात्री का नीचे गिर जाना गंभीर चिंता का विषय है.

इस घटना ने एक बार फिर लोकल ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ के बीच होने वाले विवादों को रोकने के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कम रफ्तार के कारण इस बार बड़ा हादसा टल गया, लेकिन ऐसी घटनाएं यात्रियों की जान को खतरे में डाल सकती हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments