Homeभारतमहाराष्ट्रामहाराष्ट्र में फिर केतन जैसा हत्याकांड, प्रेमी ने 23 वर्षीय प्रेमिका को...

महाराष्ट्र में फिर केतन जैसा हत्याकांड, प्रेमी ने 23 वर्षीय प्रेमिका को खाई में धकेलकर मारा

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में 23 वर्षीय तरन्नुम बशीर नाईक की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि शादी तय होने के बाद प्रेम संबंध खत्म करने की बात पर 25 वर्षीय श्रीपाद दिनकर वडू ने उसे नाईकवाडी के पास गहरी खाई में धकेल दिया.

महाराष्ट्र के पुणे से बीते महीनों एक दर्दनाक कहानी सामने आई थी. जहां प्रेमिका सिया ने अपने प्रेमी केतन को लोहागढ़ किला से धक्का देकर मार डाला था. वहीं ऐसा ही एक मामला अब कोल्हापुर जिले से आया है. बस अंतर इतना है कि यहां प्रेमी ने प्रेमिका को गहरी खाई में धक्का देकर मार डाला. इस सनसनीखेज मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक आरोप है कि प्रेमिका की शादी तय होने के बाद युवक ने उसे नाईकवाडी के पास एक गहरी खाई में धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी ने युवती के लापता होने की बात कहकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस की पूछताछ में उसने कथित तौर पर अपना अपराध कबूल कर लिया.

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान 25 वर्षीय श्रीपाद दिनकर वडू के रूप में हुई है. जबकि मृतका का नाम तरन्नुम बशीर नाईक था. दोनों कोल्हापुर जिले की गारगोटी स्थित अवधूत कॉलोनी में एक-दूसरे के घर के सामने रहते थे. इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और बाद में उनके बीच प्रेम संबंध बन गए.

तरन्नुम महागांव स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसकी शादी तय हो गई थी. इसके बाद तरन्नुम ने श्रीपाद से प्रेम संबंध जारी रखने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा था.

शादी की बात पर हुआ विवाद, खाई में धकेलने का आरोप

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे श्रीपाद ने तरन्नुम को मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद वह उसे नाईकवाडी के पास स्थित एक गहरी खाई के नजदीक ले गया. वहां तरन्नुम ने उसे बताया कि उसकी शादी तय हो चुकी है और अब दोनों के बीच प्रेम संबंध जारी नहीं रह सकते.

आरोप है कि इस बात से नाराज होकर श्रीपाद ने तरन्नुम को खाई में धकेल दिया. गहरी खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर युवती के लापता होने की कहानी बताई और खुद भुदरगड पुलिस स्टेशन पहुंच गया.

पुलिस की पूछताछ में खुला मामला

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी से पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक, गहन पूछताछ के दौरान श्रीपाद ने कथित तौर पर युवती को खाई में धकेलने की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई.

उधर, घटना की जानकारी मिलने पर तरन्नुम के रिश्तेदार गारगोटी के जिला अस्पताल पहुंचे. वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया. इस घटना से भुदरगड तहसील में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments