Homeभारतमहाराष्ट्रा'टेढ़ा हो गया है, लाओ सीधा कर दूं...' कहकर हाथ में लिया...

‘टेढ़ा हो गया है, लाओ सीधा कर दूं…’ कहकर हाथ में लिया सोने का कड़ा, फिर भाग गया शख्स, 3 लाख रुपये थी कीमत

महाराष्ट्र के लातूर में सोने का कड़ा सीधा कराने के बहाने कथित तौर पर ठगी का मामला सामने आया है. एक होटल मैनेजर ने आरोप लगाया कि योगेश उत्तमराव हांडे नाम का शख्स उसका करीब 3 लाख रुपये का सोने का कड़ा सीधा करने के लिए ले गया, लेकिन वापस करने के बजाय फरार हो गया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सोने का कड़ा अगर टेढ़ा हो जाए तो उसे सीधा कराने के लिए सुनार के पास ले जाना आम बात है. लेकिन महाराष्ट्र में एक शख्स ने कड़ा सीधा कराने के नाम पर ऐसा खेल किया कि मालिक के हाथ में कड़ा आया ही नहीं. आरोप है कि उसने कड़ा सीधा करने का भरोसा दिया, उसे अपने पास लिया और फिर लेकर फरार हो गया. कड़े की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है.

यह पूरा मामला महाराष्ट्र के लातूर जिले के उदगीर शहर का है. पुलिस का कहना है कि यहां एक होटल मैनेजर ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति उसका सोने का कड़ा सीधा करने के बहाने ले गया और फिर वापस लौटाने के बजाय भाग निकला. घटना 9 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे उदगीर के उद्योग भवन इलाके में हुई.

शिकायत करने वाले वेंकट विजयकुमार बिदवे स्वामी विवेकानंद नगर के रहने वाले हैं और एक होटल में मैनेजर हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका सोने का कड़ा मुड़ा हुआ था. इसी कड़े को सीधा कराने के लिए उन्होंने योगेश उत्तमराव हांडे को दिया. आरोप है कि योगेश ने कड़ा सीधा करके देने का भरोसा दिया, लेकिन उसे लेकर वहां से फरार हो गया. इस मामले में करीब 3 लाख रुपये का बताया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, वेंकट बिदवे की शिकायत के आधार पर योगेश उत्तमराव हांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपी सिंदाला गांव का रहने वाला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना में अहम बात भरोसे की है. एक मुड़े हुए सोने के कड़े को सीधा कराने के लिए दिया गया और आरोप है कि वही कड़ा लेकर शख्स फरार हो गया. अब पुलिस इस मामले की शिकायत की जांच कर रही है और कड़े के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments