Homeक्राइमअमेठी में नाबालिग के साथ बंदूक की नोक पर रेप, आरोपी फरार

अमेठी में नाबालिग के साथ बंदूक की नोक पर रेप, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से बंदूक की नोक पर बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

अमेठी जिले के एक गांव में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित रेप का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, लगभग साढ़े 17 साल के लड़के ने कथित तौर पर बंदूक की नोक पर लड़की के घर में घुसकर उसके साथ रेप किया. आरोपी ने पीड़िता और उसकी मां को जान से मारने की धमकी भी दी थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं.

मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. घटना के बाद से ही आरोपी फरार है, फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है. यह घटना तीन अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे हुई.

5 अक्टूबर को मामले में शिकायत दर्ज कराई गई. आरोप है कि उसी गांव का एक नाबालिग लड़का लड़की के घर में घुसा और बंदूक की नोक पर उसके साथ रेप किया. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां उसे बचाने के लिए पहुंची. लेकिन आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. आरोपी ने धमकी दी कि अगर घटना के बारे में वह किसी को भी बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा.

रामगंज के SHO राम राज कुशवाहा ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है. वहीं, नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच कराई जा रही है. SHO के मुताबिक, आरोपी की तलाश की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं. पुलिस के मुताबिक, मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments