Homeभारतउत्तरप्रदेशबिकानेर रेस्टोरेंट में महिला ने ऑर्डर किया नूडल्स, खाते समय मिला काला...

बिकानेर रेस्टोरेंट में महिला ने ऑर्डर किया नूडल्स, खाते समय मिला काला कीड़ा

गढ़मुक्तेश्वर के बीकानेर रेस्टोरेंट में नूडल्स की प्लेट में कथित तौर पर काला कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया. महिला ग्राहक का आरोप है कि शिकायत करने पर स्टाफ का व्यवहार भी ठीक नहीं रहा. महिला ने कोतवाली में शिकायत की, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ का नमूना लिया.

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले स्थित गढ़मुक्तेश्वर के नामचीन बीकानेर रेस्टोरेंट में नूडल्स में कथित तौर पर कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है. आरोप है कि बीकानेर रेस्टोरेंट में एक महिला ने नूडल्स ऑर्डर किए थे. महिला के मुताबिक नूडल्स खाते समय उसकी नजर प्लेट में पड़े काले कीड़े पर गई. जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत तत्काल रेस्टोरेंट के मैनेजर और स्टाफ से की.

आरोप है कि शिकायत करने के दौरान स्टाफ का व्यवहार महिला के प्रति ठीक नहीं रहा. जिसके बाद महिला ने मामले की शिकायत गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में दर्ज कराई है. मामले की शिकायत सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गढ़मुक्तेश्वर स्थित बीकानेर रेस्टोरेंट पहुंचकर निरीक्षण किया और खाद्य पदार्थ का नमूना लिया.

खाद्य सुरक्षा के अधिकारी ने क्या कहा?

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि खाद्य पदार्थ में वास्तव में क्या मिला था और खाद्य सुरक्षा मानकोंका उल्लंघन हुआ है या नहीं? प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी.

फिलहाल इस वीडियो के सामने आने के बाद रेस्टोरेंट्स में फूड की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि ऐसे रेस्टोरेंट के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए और जनता के स्वास्थ्य खिलवाड़ नहीं करना चाहिए.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments