सतना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ गर्ल ने मिलकर कॉलेज की एक लड़की को सुनसान जगह पर ले गई। इसके बाद उसके साथ मारपीट की है। लड़की पर एक लड़के के साथ लिव इन में रहने के लिए दबाव बना रही थी।
हाइलाइट्स
सतना में सहेलियों ने की लड़की की पिटाई
38 दिन पुराना वीडियो अब हो रहा है वायरल
लड़कियां अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने को बना रही थीं दबाव
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में दर्ज कराई है एफआईआर
सतना: कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने साथ में पढ़ने वाले लड़के के साथ लिव इन रिलेशन में रहने से मना कर दी। इसके बाद कुछ छात्राओं ने सुनसान इलाके में ले जाकर उसके बाद बेरहमी से मारपीट की है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें छात्राएं उसे गंदी-गंदी गालियां दे रही हैं।
जबरन मंगवाई माफी
आरोप है कि छात्र के पक्ष में आई छात्राओं और उनकी सहेलियों ने पीड़िता को बंधक बनाकर लात-घूंसों व डंडे से पीटा, फिर छात्र को वीडियो कॉल कर उससे जबरन माफी मंगवाई। घटना के करीब 38 दिन बाद जब पिटाई का वीडियो परिजनों तक पहुंचा, तब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई। कोलगवां थाना पुलिस ने शनिवार रात मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिलेशनशिप के लिए बना रही थीं दबाव
पीड़िता के अनुसार, कॉलेज का ही एक छात्र उसे लगातार वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। जब छात्रा ने उसे फटकार लगाई तो कॉलेज में साथ पढ़ने वाली और पड़ोस में रहने वाली एक छात्रा ने उस पर उक्त छात्र के साथ संबंध बनाने का दबाव डालना शुरू कर दिया।
बाजार के बहाने ले गए साथ
पीड़िता ने जब साफ इनकार कर दिया तो आरोपी छात्रा ने उसे सबक सिखाने की साजिश रची। 6 अगस्त को आरोपी छात्रा पीड़िता को बाजार चलने का झांसा देकर अपनी स्कूटी पर बैठाकर ले गई। शहर में इधर-उधर घुमाने के बाद वह रिश्तेदार के घर चलने की बात कहकर उसे उतैली स्थित ‘नगर वन’ के सामने सुनसान इलाके में ले गई। वहां चेहरे पर नकाब बांधे तीन अन्य युवतियां पहले से मौजूद थीं।
डंडे से आंख-कान पर किया वार
सुनसान जगह पहुंचते ही चारों लड़कियों ने छात्रा को घेर लिया और गंदी-गंदी गालियां देते हुए बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि एक युवती ने डंडे से पीड़िता की आंख और कान के पास हमला किया, जबकि अन्य ने लात-घूंसों से उसे पीटा।
लड़के को लगाया वीडियो कॉल
पिटाई के दौरान आरोपियों ने उस छात्र को वीडियो कॉल लगाया और छात्रा को धमकाकर उससे जबरन माफी मंगवाई। जब डरी-सहमी पीड़िता ने छात्र के साथ संबंध बनाने के लिए हामी भर दी, तब आरोपी युवतियां उसे सेमरिया चौराहे पर लाकर छोड़कर भाग गईं। पूरी वारदात का आरोपियों ने बाकायदा मोबाइल से वीडियो भी बनाया।
38 दिन बाद वीडियो सामने आया
घर में मां की गंभीर बीमारी और पिता के इलाज के सिलसिले में बाहर होने के कारण पीड़िता दहशत में चुप रही। वह सतना में एक रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। करीब एक महीने बाद जब मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और छात्रा के रिश्तेदारों तक पहुंचा, तब परिजनों ने उससे पूछताछ की।
सच्चाई सामने आने के बाद परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि वायरल वीडियो का तकनीकी परीक्षण कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

