Homeभारतदिल्लीब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 22 मार्गों पर...

ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 22 मार्गों पर डायवर्जन, 35 सड़कें कंट्रोल; देखें पूरा रूट प्लान

ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली पुलिस ने 11 से 13 सितंबर के बीच ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें 22 मार्गों पर डायवर्जन किया गया है। साथ ही 35 सड़कों को कंट्रोल किया जाएगा यानी जरूरत पड़ने पर उन्हें बंद किया जा सकता है।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक होने वाली ब्रिक्स समिट को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाजरी जारी की है। वीआईपी काफिलों की सुचारू आवाजाही और आम लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए दिल्ली में 22 डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं, जबकि 35 से अधिक सड़कों को नियंत्रित किया जाएगा। इन मार्गों पर जरूरत के अनुसार वाहनों की आवाजाही रोकी या डायवर्ट की जा सकती है। लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें तथा अनावश्यक रूप से नियंत्रित क्षेत्रों में जाने से बचें।

इन इलाकों की सड़कों पर विशेष निगरानी

एडवाइजरी में नई दिल्ली और आसपास के कई प्रमुख रास्तों को नियंत्रित क्षेत्र में शामिल किया गया है। इनमें मथुरा रोड, भैरों मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, तिलक मार्ग, मंडी हाउस क्षेत्र, जनपथ, शेरशाह रोड, इंडिया गेट के आसपास के मार्ग, अकबर रोड, पृथ्वीराज रोड, सरदार पटेल मार्ग, मोतीबाग और आरके पुरम सहित कई प्रमुख सड़कें शामिल हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को बिना जरूरी काम इन रास्तों में प्रवेश करने से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।

एयरपोर्ट जाने वालों के लिए भी रूट तय

ब्रिक्स समिट के दौरान एयरपोर्ट जाने और वहां से आने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष मार्ग निर्धारित किए गए हैं। एडवाइजरी में आईजीआई एयरपोर्ट के लिए अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट बताए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा के लिए पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर निकलें और रास्ते में लागू यातायात प्रतिबंधों को ध्यान में रखें।

रेलवे स्टेशन जाने के लिए भी वैकल्पिक मार्ग

नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों तक पहुंचने के लिए भी अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रेन के समय से काफी पहले घर से निकलें, क्योंकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान कुछ मार्गों पर अस्थायी रोक या डायवर्जन लगाया जा सकता है।

सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह

एडवाइजरी में लोगों को निजी वाहनों के बजाय मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। नियंत्रित क्षेत्रों में मेट्रो सेवाओं का इस्तेमाल आवाजाही के लिए सुविधाजनक विकल्प हो सकता है।

वीआईपी काफिलों के दौरान अस्थायी रोक

ब्रिक्स सम्मेलन में विदेशी प्रतिनिधियों और वीआईपी काफिलों की आवाजाही के दौरान प्रमुख सड़कों पर कुछ समय के लिए यातायात को रोका या नियंत्रित किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, ये व्यवस्थाएं सुरक्षा और सुचारू यातायात संचालन के लिए की जा रही हैं। एडवाइजरी में लोगों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें, नियंत्रित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें और रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट पर नजर रखें।

इन मार्गों से न करें यात्रा

मथुरा रोड (सुब्रमण्यम भारती मार्ग टी-पॉइंट लोधी रोड फ्लाईओवर)
तीस जनवरी मार्ग
जनपथ
सत्य मार्ग
पृथ्वी राज रोड
फिरोज़ शाह रोड
अशोक रोड
तुगलक रोड
नीला गुंबद
पंचशील मार्ग
सुब्रमण्यम भारती मार्ग
मदर टेरेसा क्रिसेंट
तीन मूर्ति मार्ग
अफ्रीका एवेन्यू (भीकाजी कामाप्लेस यशवंत प्लेस)
ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग
शांति पथ
शेर शाह सूरी मार्ग
डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग
तिलक मार्ग
सैन मार्टिन मार्ग
राजेश पायलट मार्ग
अकबर रोड
सरदार पटेल मार्ग
एपीजे अब्दुल कलाम रोड
कौटिल्य मार्ग
भगवान दास रोड
कमाल अतातुर्क मार्ग
कर्तव्य पथ
पुराना किला रोड
सफदरजंग रोड
न्याय मार्ग

11 सितंबर को स्कूलों में रहेगी छुट्टी

शिक्षा निदेशालय ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि निदेशालय के तहत आने वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और बिना सहायता वाले मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में 11 सितंबर को छुट्टी रहेगी।

एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट से जुड़ी सुरक्षा, लॉजिस्टिकल व्यवस्था और गाड़ियों के काफिले की आवाजाही को देखते हुए सड़कों पर लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए केंद्र और दिल्ली सरकार के दफ्तर 11 सितंबर को बंद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments