Homeभारतमध्यप्रदेशहाइवे में ट्रक और पिकअप की भिड़ंत, ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस ने...

हाइवे में ट्रक और पिकअप की भिड़ंत, ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।

हाइलाइट्स
झाबुआ में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया
सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई
पुलिस ने मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी
सामने-सामने की हुई जोरदार भिड़ंत

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में थांदला के पास दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेसवे के पहुंच मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात एक ट्रक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

दोनों वाहनों में आग लग गई

टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान पिकअप चालक को वाहन से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। वह वाहन के अंदर ही फंस गया और आग में झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मियाटी निवासी तेरु खिमा भाबर के रूप में हुई है।

ट्रक ड्राइवर मौके से फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हादसे में पिकअप चालक की मौत

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे के पहुंच मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती है। सड़क पर एक साथ दोनों दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर लगातार हादसे होने से क्षेत्रवासियों में चिंता बढ़ रही है। हादसे में पिकअप चालक वाहन के अंदर फंस गया और आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

मामले की जांच कर रही है

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एक्सप्रेस-वे के पहुंच मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments