Homeभारतउत्तरप्रदेशगाजीपुर की जहूराबाद सीट से इलेक्शन लड़ेंगे ओमप्रकाश राजभर, यूपी चुनाव को...

गाजीपुर की जहूराबाद सीट से इलेक्शन लड़ेंगे ओमप्रकाश राजभर, यूपी चुनाव को लेकर सुभासपा अध्यक्ष ने खोले पत्ते

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने ऐलान किया है कि वह गाजीपुर की जहूराबाद सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि राजभर को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थी।

गाजीपुर: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी कैबिनेट में पंचायत राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने खुद के चुनाव लड़ने को लेकर सियासी पत्ते खोल दिए हैं। ओमप्रकाश राजभर वर्तमान में गाजीपुर की जहूराबाद सीट से विधायक हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि वह आगामी यूपी विधानसभा चुनाव अपनी वर्तमान सीट जहूराबाद से ही लड़ेंगे।

आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश राजभर को लेकर तमाम तरह की सियासी अटकलें लगाई जा रही थी। बीच में यह भी बात सामने आई थी कि राजभर आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से खुद चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ किया कि वह जहूराबाद से ही आने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

अतरौलिया से चुनाव लड़ने की अटकलों को किया खारिज

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी सभी 403 सीटों पर राजनीतिक रूप से काम करती हैं। सीटों का बंटवारा दिल्ली के स्तर पर गठबंधन के घटकों के साथ बातचीत के बाद तय होता है। राजभर ने कहा कि चूंकि वह अतरौलिया में रहते हैं इसलिए लोगों के दिमाग में अतरौलिया से उनके चुनाव लड़ने की बात आ सकती है।

29 नवंबर को आजमगढ में शक्ति प्रदर्शन

राजभर ने यह भी कहा कि आगामी 29 नवंबर को आजमगढ में उनकी पार्टी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वह अपना राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन करेंगे। वह दिखाएंगे कि आजमगढ़ में उनकी क्या सियासी ताकत है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा इस कार्यक्रम से लोगों को यह जानकारी भी होगी कि उनकी पार्टी किस तरह की राजनीति लहर प्रदेश की राजनीति में लाने वाली हैं।

2017 चुनाव में एनडीए का हिस्सा थे राजभर

बताते चलें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश राजभर एनडीए गठबंधन का हिस्सा थे और जहूराबाद से विधायक निर्वाचित हुए थे। 2017 में गठित यूपी सरकार में भी वह मंत्री बनाए गए थे। वहीं 2022 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। इस बार भी वह विधायक निर्वाचित होने के बाद योगी कैबिनेट में शामिल हुए।

जहूराबाद से चुनाव लड़ेंगे राजभर

ओम प्रकाश राजभर को लेकर तमाम सियासत कयासों के साथ जोड़ा जा रहा था। राजभर को लेकर कहा जा रहा था कि वह शायद अपनी विधानसभा सीट बदलकर आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ें। राजभर के हालिया बयान के बाद स्पष्ट होता दिख रहा है विगत दो बार से वह जिस विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। वहीं से वह आगामी यूपी विधानसभा चुनाव का भी चुनाव लड़ने की मंशा रखते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments