Homeभारतमध्यप्रदेशगर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 Kiss! लाइक और व्यूज के चक्कर...

गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 Kiss! लाइक और व्यूज के चक्कर में पहुंचा थाने, पुलिस ने युवक के हाथों से ही साफ कराए निशान

ग्वालियर में रील का ऐसा भूत सवार हुआ कि युवक ने अपनी कार को ही ‘किसिंग कार’ बना दिया. कार पर लिपस्टिक के 3,400 निशान बनाकर जब युवक सड़क पर निकला तो वीडियो तो वायरल हुआ, लेकिन पुलिस ने भी बड़ा एक्शन ले लिया.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया पर रील बनाने और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ का एक बेहद अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी कार को ही ‘किसिंग कार’ बना दिया. कार की पूरी बॉडी पर लाल रंग की लिपस्टिक से करीब 3400 Kiss यानी चुंबन के निशान बने हुए थे. सड़क पर ऐसी कार दौड़ती देख हर कोई हैरान रह गया, लेकिन रील का यह ट्रेंड युवक को भारी पड़ गया.

सोशल मीडिया पर कार का वीडियो तेजी से वायरल हुआ और महज़ एक दिन में इसे 55 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए. हालांकि, वीडियो वायरल होते ही ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई और कार को जब्त कर लिया.

कार मालिक आदित्य सिकरवार के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर ट्रेंड सेट करने और फॉलोअर्स बढ़ाने के मकसद से यह अनोखा प्रयोग किया गया था. उसकी गर्लफ्रेंड ने विदेशी ट्रेंड से प्रभावित होकर कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से निशान बनाए थे. इस पूरी प्रक्रिया में गर्लफ्रेंड को करीब साढ़े तीन से चार घंटे का वक्त लगा था.

मामले का संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कार के नंबर (MP 07…) के आधार पर जांच शुरू की और थाटीपुर इलाके से वाहन को रिकवर कर लिया.

ट्रैफिक सूबेदार अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक स्विफ्ट कार का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिस पर लिपस्टिक जैसे आपत्तिजनक मार्क्स बने हुए थे. वाहन चालक को थाने लाकर मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत 5500 रुपये का जुर्माना लगाया गया. देखें VIDEO:-

कार्रवाई के बाद युवक को अपनी गलती का अहसास हुआ. उसने स्वीकार किया कि उसे रील बनाने के चक्कर में यातायात नियमों के उल्लंघन का अंदाजा नहीं था. इसके बाद युवक ने पुलिस थाने परिसर में ही खुद अपने हाथों से कार पर बने लिपस्टिक के सभी निशानों को पानी से धोकर साफ किया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments