मध्य प्रदेश की सरकार ने प्रदेश में एनालॉग पनीर पर बैन लगा दिया है। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में सिर्फ प्राकृतिक दूख से बने पनीरों की ही बिक्री होगी। राज्य सरकार इसे प्रोत्साहित भी करेगी।
हाइलाइट्स
एनालॉग पनीर को लेकर मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा कदम
मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर पर सरकार लगाएगी बैन
सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्राकृतिक दूध से बने पनीर को करेंगे प्रोत्साहित
उन्होंने कहा कि दूध का उत्पादन भी हम बढ़ाएंगे
भोपाल: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने एमपी में एनालॉग पनीर पर बैन लगा दिया है। साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में प्राकृतिक दूध के उत्पादों को ही हम प्रोत्साहित करेंगे। देश के दूसरे राज्यों ने भी एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाया है।
एनालॉग बैन पर पूरी तरह से प्रतिबंध
मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर बैन लग गया है। इस तरह का पनीर बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। सीएम मोहन यादव ने साफ कर दिया है कि वे राज्य में प्राकृतिक पनीर को ही प्रोत्साहित करेंगे। एनालॉग पनीर की बिक्री जैसी गतिविधियों को हतोत्साहित किया जाएगा।
हम प्राकृतिक पनीर बनाएंगे
उन्होंने कहा कि हमने ये निर्णय किया है कि मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर की बिक्री को हतोत्साहित करेंगे। इस पर प्रतिबंध लगाएंगे। देश के अन्य राज्यों में भी इस पर प्रतिबंध लगाया गया है। हमारे यहां प्राकृतिक दूध के उत्पाद हैं हम प्राकृतिक पनीर बनाएंगे। हम इन उत्पादों के बलबूते पर राज्य की पहचान बनाएंगे।
बिल्कुल बढ़ावा नहीं देंगे
मोहन यादव ने कहा कि हम दूध का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में आगे चल रहे हैं। एनालॉग पनीर की बिक्री जैसी गतिविधियों को हम बढ़ावा नहीं देंगे।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में देश में एनालॉग पनीर की चर्चा शुरू हो गई है। इसका निर्माण आर्टिफिशियल तरीके से की जाती है। मध्य प्रदेश की कंपनी का माल हाल ही में रायपुर में सीज किया गया था। साथ ही एनालॉग पनीर का आरोप लगाया था। लेकिन जांच रिपोर्ट में क्लिनचिट मिल गई थी।

