Homeभारतमध्यप्रदेश'तुम्हारे मम्मी-पापा बुला रहे', स्कूल से आठ साल की बच्ची को बुला...

‘तुम्हारे मम्मी-पापा बुला रहे’, स्कूल से आठ साल की बच्ची को बुला ले गया आरोपी, रेप के बाद मार दिया

नरसिंहपुर में स्कूल से बच्ची को ले जाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया है। रेप के बाद मासूम बच्ची की हत्या कर दी। जंगल से शव मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने उसे फांसी देने की मांग की है।

हाइलाइट्स

नरसिंहपुर में आठ साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या
आरोपी अनिल यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पापा बुला रहे हैं, कहकर स्कूल से बच्ची को ले गया
ग्रामीणोंने आरोपी को फांसी देने की मांग की

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से एक विभत्स घटना सामने आई है। दरिंदगी के बाद मासूम बच्ची का जान गई है। साथ ही भरोसे का भी कत्ल हुआ है। आरोपी ने आठ वर्षीय बच्ची को स्कूल से यह कहकर ले गया कि तुम्हारे मम्मी-पापा बुला रहे हैं। इसके बाद रेप किया और उसे मार दिया है।

स्कूल में पढ़ाई कर रही थी बच्ची

दरअसल, नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गौरतला में एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची बुधवार को स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान दोपहर में गांव का अनिल यादव नामक युवक आया। बच्ची को यह बोलकर ले गया कि उसके मम्मी-पापा बुला रहे हैं।

जंगल में किया रेप

आरोपी अनिल यादव बच्ची को जंगल ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने देर रात मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर जंगल से बच्ची का शव बरामद किया है। इसके बाद शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई। गुरुवार की शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।

आरोपी ने कबूल किया है जुर्म

नरसिंहपुर पुलिस ने कहा कि घटना के बाद तुरंत आरोपी को तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी द्वारा यह कबूल किया गया कि उसने इस घटना को अंजाम दिया । वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक अनिल यादव के खिलाफ थाने में दुष्कर्म हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए जाने की कार्यवाही की है, जहां से उसे जेल भेजा गया है ।

अंतिम विदाई के दौरान लोगों ने की फांसी की मांग

वहीं, गोटेगांव के ग्राम श्रीनगर में ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की निंदा करते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखें और सभी शोक संवेदना व्यक्त की। बच्ची के गांव पहुंचकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए और दुख व्यक्त की है। आरोपी युवक को फांसी दिए जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments