Homeभारतमध्यप्रदेश'इस रोड को खुद ही संभालो, मुझसे नहीं सभाली जा रही', कीचड़...

‘इस रोड को खुद ही संभालो, मुझसे नहीं सभाली जा रही’, कीचड़ वाली सड़क से बच्ची का वीडियो, कहा- मैं स्कूल भी नहीं जा रही हूं

एमपी के मुरैना में एक मासूम बच्ची ने सड़क की मांग को लेकर वीडियो बनाया है। उसने क्यूट लहजे में कहा है कि सड़क बनवा दो, वरना मैं कुर्सी से हटवा दूंगी। बच्ची का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हाइलाइट्स

मुरैना की बच्ची ने सीएम से की सड़क बनाने की मांग
कीचड़ वाली सड़क पर खड़ी होकर बोली- खुद ही संभालो इसे
उसने कहा कि इसकी वजह से मैं स्कूल नहीं जा रही हूं
सिकारोड़ी से रामरतन के पुरा तक जाने वाली सड़क है खराब

मध्य प्रदेश के मुरैना में ग्राम पंचायत सिकारोड़ी से रामरतन के पुरा तक जाने वाली सड़क की स्थिति बदहाल है। बारिश के दिनों में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाती है। सड़क पर इन दिन कीचड़ भर गया है, जिसकी वजह से आना जाना मुश्किल हो गया है। कीचड़ भरी एक सड़क पर खड़ी होकर छोटी बच्ची ने सवाल करते हुए वीडियो बनाया है जो वायरल हो रहा है।

सड़क नहीं होगी तो बेटी स्कूल कैसे जाएगी

क्यूट आवाज में बच्ची ने कहती है कि आप लोग कहते हैं ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’, लेकिन जब सड़क ही नहीं होगी तो बेटी स्कूल कैसे जाएगी? यह सवाल अब केवल एक बच्ची का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों की पीड़ा बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान सड़क पर इतना कीचड़ हो जाता है कि स्कूली बच्चों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

ये रोड देख रहे हो न

बच्ची आगे कहती है कि ये रोड देख रहे हो न, यह खराब है। ठीक है न। मैं बता रही हूं, इस रोड को खुद ही संभाल लो। मुझसे नहीं संभाली जा रही। खुद ही संभालो। हमें आने जाने में दिक्कत हो रही है, स्कूल नहीं जा रही हूं मैं। वरना मैं कुर्सी से हटवा दूंगी। याद रखना।

बच्चे हो जाते हैं घायल

वहीं, मुरैना के इस गांव में ग्रामीणों का कहना है कि कई बच्चे गिरकर घायल हो जाते हैं और कई बार स्कूल तक पहुंचना भी संभव नहीं हो पाता। मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, आपातकालीन परिस्थितियों और अंतिम संस्कार जैसे दुखद अवसरों पर भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

सड़क निर्माण की है मांग

ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग करते हुए कहा कि यह किसी राजनीतिक मुद्दे का विषय नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन से जुड़ा जनहित का मामला है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो हर वर्ष बरसात में यही हालात बने रहेंगे और सबसे अधिक नुकसान बच्चों की शिक्षा पर पड़ेगा।

सीएम और विधानसभा अध्यक्ष दें ध्यान

इसके साथ ही ग्रामीणों ने कहा है कि मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और दिमनी विधानसभा क्षेत्र के विधायकनरेंद्र सिंह तोमरऔर मुख्यमंत्री से इस मार्ग के निर्माण को प्राथमिकता देने की मांग की है। उनका कहना है कि गांव के विकास की पहली शर्त बेहतर सड़क है और जब तक सड़क नहीं बनेगी, तब तक विकास के दावे अधूरे ही रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments