Homeभारतमध्यप्रदेशएक बाइक पर 6 सवार… बीच सड़क पर किया स्टंट, VIDEO वायरल...

एक बाइक पर 6 सवार… बीच सड़क पर किया स्टंट, VIDEO वायरल हुआ तो पुलिस ने लिया एक्शन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है. यहां गांधी रोड पर छह लोग बाइक पर सवार थे. इन युवकों ने सड़क पर फर्राटा भरा, खतरनाक स्टंट भी किए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बाइक का नंबर ट्रेस किया. इसी के साथ वाहन मालिक की पहचान की और 6,500 का चालान कर दिया.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां गांधी रोड पर एक ही बाइक पर छह लोग सवार होकर न सिर्फ फर्राटा भरते दिखे, बल्कि बीच सड़क खतरनाक स्टंट भी करते रहे. किसी राहगीर ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और बाइक नंबर के आधार पर वाहन मालिक तक पहुंचकर 6,500 का चालान काट दिया.

ये मामला ग्वालियर के गांधी रोड का है. यहां का जो वीडियो सामने आया, उसे देखकर लोग पहले हैरान हुए, फिर मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे. एक बाइक पर छह लोग सवार थे और सड़क पर स्टंट करते हुए निकल रहे थे. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ट्रैफिक पुलिस ने बाइक नंबर से मालिक तक पहुंचकर 6,500 का चालान काट दिया.

दो पहिए… एक इंजन… और क्षमता सिर्फ दो लोगों की. लेकिन ग्वालियर की सड़क पर एक बाइक पर छह लोग सवार थे. बाइक पर बैठे युवकों को शायद इस बात की भी चिंता नहीं थी कि सड़क पर दूसरे लोग भी चल रहे हैं. वीडियो में वे बेफिक्र होकर स्टंट करते नजर आए. कभी संतुलन बिगड़ने की नौबत… तो कभी तेज रफ्तार में करतब. राहगीरों की नजर जैसे ही इस नजारे पर पड़ी… मोबाइल कैमरे ऑन हो गए. कुछ ही मिनटों में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.

अब यह ट्रैफिक पुलिस के लिए सबूत बन चुका था. ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो को देखा. बाइक का नंबर ट्रेस कियाय और जांच शुरू कर दी. पता चला कि बाइक मुरैना जिले के दिमनी निवासी आशीष के नाम पर है. वाहन मालिक को बुलाया गया. पूछताछ हुई. और फिर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 6,500 का चालान काट दिया गया. ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी भी दी कि अगली बार ऐसी लापरवाही महंगी पड़ सकती है.

ट्रैफिक थाना प्रभारी धनंजय शर्मा ने कहा कि ओवरलोडिंग और स्टंट सिर्फ नियम तोड़ना नहीं है… यह अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालना है. पुलिस ने लोगों से अपील की कि सड़क को रील बनाने या करतब दिखाने का मंच न बनाएं. कुछ सेकंड का रोमांच पूरी जिंदगी का हादसा बन सकता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments