Homeभारतमध्यप्रदेशअवधेश नायक को मिला दतिया की जीत का इनाम, कांग्रेस ने बनाया...

अवधेश नायक को मिला दतिया की जीत का इनाम, कांग्रेस ने बनाया प्रदेश महासचिव, 2028 में टिकट भी फाइनल

दतिया की जीत का इनाम अवधेश नायक को मिल गया है। कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश महासचिव बना दिया है। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इशारों-इशारों में साफ कर दिया है कि 2028 में उन्हें टिकट मिलेगा।

हाइलाइट्स
दतिया की जीत का इनाम अवधेश नायक को मिला
कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश महासचिव बनाया
उपचुनाव के दौरान नाराज हो गए थे अवधेश नायक
कांग्रेस 2028 के चुनाव में उन्हें दतिया से बना सकती है उम्मीदवार

भोपाल: दतिया की जीत के बाद कांग्रेस का उत्साह एमपी में बढ़ गया। चारों ओर जश्न का माहौल है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अब अपनी नई टीम बना रहे हैं। इसकी शुरुआत कर दी है। दतिया की जीत का इनाम उन्होंने अवधेश नायक को दिया है। अवधेश नायक को कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव बनाया है।

बीजेपी से कांग्रेस में हुए हैं शामिल

दरअसल, अवधेश नायक पहले बीजेपी के नेता थे। 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। उपचुनाव में उम्मीद थी कि उन्हें टिकट मिल जाएगा। लेकिन पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बनाया। शुरुआत में उनके तेवर तल्ख थे। लेकिन बाद में मान गए और पार्टी के लिए प्रचार करने लगे।

नियुक्ति का आदेश जारी

अब दतिया में कांग्रेस जीत गई है। इसके साथ पार्टी ने अवधेश नायक को इनाम भी दिया है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की सहमति से उनकी नियुक्ति का आदेश जारी हो गया है। अवधेश नायक को कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश महासचिव बनाया है। यह उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है।

2028 में टिकट भी तय

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी दतिया उपचुनाव में कहते रहे हैं कि मध्य प्रदेश में अगले चुनाव के दौरान कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने मंच से तीन बार अवधेश नायक का नाम लिया है। इस दौरान अवधेश नायक मंच से खड़े होकर लोगों का अभिवादन भी किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस अवधेश नायक को 2028 में उम्मीदवार बनाएगी।

गौरतलब है कि दतिया इलाके में अवधेश नायक की अच्छी धाक है। उपचुनाव से पहले उन्हें मनाने में पार्टी के दिग्गज नेता जुट गए। खुले मंच से दिग्विय सिंह ने कहा था कि 2023 में पार्टी इन्हें टिकट देने को तैयारी थी लेकिन मैंने काट दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments