Homeभारतमध्यप्रदेशमंदसौर: बीच सड़क पर आपस में भिड़े सांड, साइड में खड़े स्कूली...

मंदसौर: बीच सड़क पर आपस में भिड़े सांड, साइड में खड़े स्कूली बच्चों को रौंदते हुए भागे, देखें वीडियो

मंदसौर में दो सांड ने भागते हुए स्कूली बच्चों को कुचल दिया है। इसके बाद दोनों बच्चे गिर गए और वहां अफरातफरी मच गई है। गनीमत यह रही है कि दोनों को ज्यादा चोट नहीं लगी है। लोगों ने ऐसे मवेशियों को पकड़ने की मांग की है।

हाइलाइट्स

मंदसौर में दो सांडों का तांडव
स्कूली बच्चों को सांड ने रौंदा
घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बच्चों को सांड ने कुचला

मंदसौर: शहर की चक्रवर्ती विहार कॉलोनी में सोमवार को दोपहर के समय अचानक उस वक्त डर का माहौल बन गया, जब स्कूल से घर लौट रहे मासूम बच्चे दो लड़ते हुए सांडों के बीच आ फंसे। सांड दो स्कूली बच्चों और एक महिला को कुचलते हुए आगे निकल गए। हालांकि हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।

जान बचाकर बेतहाशा भागे मासूम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर में जब बच्चे पढ़ाई खत्म कर अपने-अपने घर की ओर पैदल जा रहे थे, तभी सड़क के बीच दो भारी-भरकम सांड आपस में भिड़ गए। दोनों सांड एक-दूसरे को धकेलते हुए सीधे बच्चों की तरफ आ पहुंचे। सांडों को अपनी तरफ आते देख बच्चे घबरा गए और चीख-पुकार मचाते हुए सड़क पर इधर-उधर भागने लगे। लड़ते हुए मवेशियों के सींग बच्चों के बेहद करीब से गुजरे, लेकिन समय रहते बच्चे दूर हटने में कामयाब रहे।

पास के सीसीटीवी में दर्ज हुई पूरी वारदात

यह पूरी घटना कॉलोनी के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे सामान्य रूप से रास्ते पर चल रहे बच्चों के सामने अचानक लड़ते हुए सांड आ जाते हैं और बच्चे अपनी जान बचाने के लिए भागते दिखाई देते हैं। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर काफी खौफ है।

आवारा मवेशियों की धरपकड़ की उठी मांग

घटना से नाराज- कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से शहर में घूम रहे आवारा पशुओं पर तुरंत शिकंजा कसने की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मुख्य सड़कों और रिहायशी इलाकों में आवारा मवेशियों के जमावड़े के कारण रोज हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन मवेशियों को पकड़कर सुरक्षित जगह नहीं भेजा गया तो कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments