Homeभारतदिल्लीदेवेंद्र फडणवीस बने लंबे समय तक कुर्सी पर रहने वाले तीसरे CM,...

देवेंद्र फडणवीस बने लंबे समय तक कुर्सी पर रहने वाले तीसरे CM, शरद पवार को पछाड़ा, अब विलासराव-वसंतराव नाइक ही आगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल का पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का रेकॉर्ड तोड़ा है। अब देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे समय तक सत्ता की कुर्सी पर रहने वाले महाराष्ट्र के तीसरे मुख्यमंत्री बन गए हैं।

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल का पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का रेकॉर्ड तोड़ा है। अब देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे समय तक सत्ता की कुर्सी पर रहने वाले महाराष्ट्र के तीसरे मुख्यमंत्री बन गए हैं। 12 जुलाई 2026 तक फडणवीस का मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यकाल 2430 दिन यानी 6 साल 7 महीने का हो गया। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने शरद पवार ( 2412 दिन) को पीछे छोड़ते हुए राज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं की सूची में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

शरद पवार कितनी बार बने मुख्यमंत्री?

दरअसल शरद पवार राज्य के चार बार मुख्यमंत्री बने जबकि फडणवीस का यह तीसरा कार्यकाल है। फडणवीस से ज्यादा लंबे समय तक महाराष्ट्र की कुर्सी पर रहने वाले नेताओं में वसंतराव नाईक पहले और विलासराव देशमुख दूसरे नंबर पर हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जिस मजबूती से फडणवीस ने खुद को महाराष्ट्र में स्थापित किया है वह न केवल अपना रेकार्ड और मजबूत करेंगे बल्कि विलासराव देशमुख के 2686 दिनों के रेकार्ड को भी पार कर सकते हैं।

महाराष्ट में सबसे ज्यादा दिन किसने संभाली कमान?

कांग्रेस के वसंतराव नाईक ने 11 साल 77 दिन ( दिसंबर 1963 से फरवरी 1975) यानी 4096 दिनों तक महाराष्ट्र की कमान संभाली थी। यह रेकॉर्ड दशकों से कायम है। वहीं कांग्रेस के ही विलासराव देशमुख 2686 दिन तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे।

फडणवीस तीसरी बार बने सीएम

देवेंद्र फडणवीस अब तक तीन बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। फडणवीस पहली बार अक्टूबर 2014 से नवंबर 2019 लगातार 5 साल मुख्यमंत्री रहे। 2019 में मुख्यमंत्री के रूप में फडणवीस का कार्यकाल केवल 6 दिन रहा। तीसरी बार दिसंबर 2024 में फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और यह कार्यकाल अब भी जारी है। फडणवीस का मौजूदा कार्यकाल में 12 जुलाई 2026 तक 585 दिन पूरे हो चुके थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments