दिल्ली के मयूर विहार एरिया में भी एक ‘दिल्ली आई’ बनाने का प्लान है। डीडीए ने इस प्रोजक्ट को विकसित करने, चलाने और इसकी मैनटेनेंस करने के लिए एक एक्सपर्ट एजेंसी को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नई दिल्लीः लंदन में लगे ऑब्जर्वेशन वील लंदन आई, दुबई के आइन दुबई और सिंगापौर के सिंगापौर फ्लायर की तर्ज पर दिल्ली के मयूर विहार एरिया में भी एक ‘दिल्ली आई’ बनाने का प्लान है। डीडीए ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मयूर विहार में 3.84 एकड़ जगह इसके लिए चुनी गई है। इसे लाइसेंस फीस के आधार पर बनाया जाएगा। इससे लगने वाली कंपनी ही इसकी मेंटेनेंस और ऑपरेशन करेगी। फिलहाल दुबई का आइन दुबई दुनिया का सबसे बड़ा आब्जर्वेशन वील है जिसकी ऊंचाई 250 मीटर है। लंदन आई की ऊंचाई 135 मीटर है। दिल्ली आई की ऊंचाई 35 मीटर ही रहेगा लेकिन यह राजधानी के लिए एक आइकन बन सकता है।
55 साल के के लाइसेंसिंग मॉडल पर किया जाएगा तैयार
डीडीए ने इस प्रोजक्ट को विकसित करने, चलाने और इसकी मैनटेनेंस करने के लिए एक एक्सपर्ट एजेंसी को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रोजक्ट को 55 साल के के लाइसेंसिंग मॉडल पर तैयार किया जाएगा।
35 मीटर ऊंचा एक केनटिलिवर्ड आब्जर्वेशन वील
प्रोजक्ट के तहत 35 मीटर ऊंचा एक कैनटिलिवर्ड आब्जर्वेशन वील स्थापित किया जाएगा। इससे लोगों को पूरी दिल्ली का बेहद खूबसूरत और विहंगम दृश्य देखने को मिलेगा। अधिकारी के अनुसार इस जगह को जनता के लिए और अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनाने के लिए प्रोजक्ट में कई अन्य फीचर्स भी जोडे. जा सकते हैं। कई कंपनियां लाइसेंस फीस माडल के तहत ऐसी सुविधाएं विकसित करने में दिलचस्पी दिखा रही हैं।
मयूर विहार में कहां बनेगा
यह साइट ब्लू लाइन के न्यू अशोक नगर और मयूर विहार एक्सटेंशन के पास है। इस साइट के पास ही मयूर विहार फ्लाईओवर, डीएनडी फ्लाईओवर और गाजीपुर रोड भी है। इस साइट के आसपास पहले ही दो होटल, एक शॉपिंग मॉल, कई रिटेल आउटलेट्स, एफ एंड बी आउटलेट और कॉपोरेट ऑफिस चल रहे हैं।

