समाज के पुरूषोत्तम सारस्वत ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खाचरौद भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष मनीषा शर्मा, समाजसेवी विजयप्रकाश मेहता, चन्द्रशेखर दवे, रविकिशन पारीक, संयोजक गुलजारीलाल त्रिवेदी, आनंद दीक्षित मंचासीन थे। सभी अतिथियो ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। सरस्वती वंदना की प्रस्तुति रेखा उपाध्याय ने दी। सभी अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक पुरूषोत्तम पुरोहित ने किया व स्वागत भाषण दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनीषा शर्मा ने कहा कि सभी बच्चो को संस्कार दे क्योंकि आजकल बच्चे अच्छी शिक्षा तो प्राप्त कर रहे है परन्तु संस्कार भूलते जा रहे है। दवे जी ने शिक्षा के क्षेत्र में आगे कैसे बढ़े, इन बातों पर प्रकाश डाला। मेहताजी ने वर्तमान में विवाह संबंधो में आ रही परेशानियों को दूर करने पर जोर देने को कहा। आज जो समय चल रहा है वह चिंता का विषय है। इस मौंके पर अतिथियों ने समाज के मेघावी विद्यार्थीयों को सम्मानित किया गया उसमें आकांक्षा शर्मा(गोल्ड मेडलिस्ट), क्षिप्रा शर्मा, तोनीष शर्मा, पूजा शर्मा, दिव्यांश उपाध्याय, तन्मय मेहता, ईशान अग्निहोत्री, मोनिका शर्मा, यशवी शर्मा, साक्षी शर्मा, पूर्वा त्रिवेदी, पर्णिका शर्मा, आयुषी त्रिवेदी, श्रद्धा शर्मा, रितिक जोशी, सजल राजावत, वंदना शर्मा, रिया शर्मा, अर्चित ठाकुर, निखिल शर्मा, जिया शर्मा, साक्षी शर्मा, चंचल शर्मा, रूद्राक्ष शर्मा, भावन रावल, रीत शर्मा ऐसे समाज के प्रतिभाशाली जिन्होंने वार्षिक परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त समाज का नाम रोशन किया। साथ ही एमबीए एवं खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वालो को प्रतिभा सम्मान 2026 से सम्मानित करते हुए दुपट्टा व साफा बांधकर सम्मानित किया।
इसी कड़ी में समाज में वर्षो से सेवा कार्य कर रहे समाज के सेवाभावी समाजसेवियों को भी दुपट्टा व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया । जिसमें प्रमुख रूप से चन्द्रशेखर दवे, पं. विजयप्रकाश मेहता, पं. अजय मेहता, पं. रविकिशन पारीक, पं. मांगीलाल पण्ड्या को सम्मानित किया । चन्द्रशेखर दवे जी को ब्राम्हणो की उन्नति व धर्मशाला निर्माण में अहम भूमिका समाज के प्रति हमेशा एकता बनाए रखने हेतु उनके योगदान हेतु सम्मानित किया। विजयप्रकाश मेहता जी ने 41 जोडो का निःशुल्क विवाह सम्मेलन अपने निजी खर्च से किया। अजय पण्ड्या जी ने नगर में कर्मकाण्ड, वैदिक परम्पराओं से करने पर व सर्वपितृ अमावस्या पर नगर में ऐतिहासिक आयोजन करने पर, रविकिशन पारीक जी द्वारा मुक्तिधाम का कायापलट एवं सौन्दर्यीकरण के लिये, मांगीलाल पण्डया जी को नगर में रंगमंच के माध्यम से भारतीय संस्कृति को जीवित रखनेे हेतु अभिनन्दन किया गया। अभिनन्दन का वाचन अशोक शर्मा(मृदुल), प्रदीप दुबे, रोहित व्यास, मनीष व्यास, सुरेश उपाध्याय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सुनील त्रिवेदी, राजेश शर्मा, हेमन्त तिवारी, मुरलीमनोहर पाराशर, दिनेश पुरोहित, सिद्धनाथ पाठक, संजय उपाध्याय, अरूण पोतदार, अनिल शुक्ला, देवेन्द्र नागर, राजेश भारद्वाज, राकेश दीक्षित, मधुसूदन भट्ट, देवेश मेहता, नंदकिशोर शर्मा, विमला पुरोहित, इन्दु पाण्डे, माया शर्मा, चन्द्रकान्ता शर्मा, अन्नपुर्णा शर्मा, शीला पुरोहित, चंचल पंडित, साधना शर्मा, पिंकी झा, ज्योति ठाकुर, अर्चना शर्मा, किरण जोशी, अंजली शर्मा, मीना शर्मा, आकांक्षा शर्मा, रजनी शर्मा, मधु शर्मा, योगिता शर्मा, आशा शर्मा, कविता शर्मा उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन सीमा सारस्वत ने किया एवं आभार राकेश शर्मा ने माना।

