Homeभारतमहाराष्ट्रा’नागदा में जैन संतों का मंगल प्रवेश,भक्तामर पाठ एवं सामूहिक प्रार्थना का...

’नागदा में जैन संतों का मंगल प्रवेश,भक्तामर पाठ एवं सामूहिक प्रार्थना का आयोजन संपन्न’

नागदा (निप्र)-निद्रा विजेता, तपस्वीराज परम पूज्य गुरुदेव श्री लाभचन्द्रजी म.सा. के सुशिष्य तपोकेसरी उपप्रवर्तक श्री अरुणमुनिजी म.सा. एवं सेवाभावी श्री सुरेशमुनि जी म.सा. आदि ठाणा-2 का शनिवार को नागदा नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं ने संतों का श्रद्धाभाव के साथ स्वागत किया।


मिडिया प्रभारी नितिन बुडावनवाला एवं स्थानक संघ सचिव अरविंद नाहर ने बताया कि पूज्य संतगण बिरियाखेड़ी से विहार कर प्रातः आदित्य विद्या मंदिर, आर्य गार्डन चैराहा पहुंचे, जहां से नगर प्रवेश करते हुए गुलाब बाई कॉलोनी स्थित अरविंद नाहर के निवास (अर्चना टेंट हाउस) पर विराजमान हुए।

नगर प्रवेश के उपरांत पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में श्री भक्तामर पाठ एवं सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर मुनिश्री ने भक्तामर स्तोत्र के पाठ का महत्व एवं उससे प्राप्त होने वाले आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला। उपस्थित श्रद्धालुओं को मांगलिक श्रवण भी कराया गया तथा प्रभावना का लाभ नाहर परिवार ने लिया।

इसके पश्चात संतों के सानिध्य में सिंधी कॉलोनी निवासी पारस गांधी के निवास पर सामूहिक नवकार मंत्र जाप का आयोजन भी संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ प्राप्त किया।

रविवार को होगा विशेष आयोजन –
रविवार को समाजसेवी सतीश जैन (सावेर वाले) के निवास पर श्री भक्तामर पाठ एवं सामूहिक नवकार मंत्र जाप का आयोजन किया जाएगा। पूज्य संतगण महावीर भवन से विहार कर उनके निवास पर पधारेंगे।

ये रहे उपस्थित –
राजेन्द्र काठेड, अक्षय नाहर, श्रेणीक बम, दिलीप काठेड, सुनील सकलेचा, राजेश सकलेचा,वर्धमान घोका, प्रकाशचन्द्र बुड़ावनवाला, सतीश जैन,कमल जैन (सहारा), अमित बम,संजय मुरडिया, धर्मेन्द्र बम,अनिल पावेचा, अजय मुरडिया, पारस पोखरना,सन्तोष नाहटा, राकेश कोलन, हर्ष तरवेचा, सुरेश गोलेच्छा, प्रशांत नाहर, गोरव नाहर एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments