Homeभारतमध्यप्रदेशसिंगरौली के अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड बना 'डॉक्टर', ड्रीप लगाते हुए वीडियो...

सिंगरौली के अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड बना ‘डॉक्टर’, ड्रीप लगाते हुए वीडियो बनाने पर कहा- क्या कर सकते हो तुम?

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही सामने आई है। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की जगह पर यहां गार्ड ड्रिप लगा रहा है।

चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल

सिंगरौली: मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत किसी से छुपी नहीं है। सिंगरौली जिले के चितंरगी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक सिक्योरिटी गार्ड मरीज को ड्रिप लगा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सिक्योरिटी गार्ड को ड्रिप लगाते हुए देखकर लोगों का कहना है कि यह सीधे तौर पर मरीजों की जान के खिलवाड़ा है। चितरंगी प्रदेश के पंचायत ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह का गृह क्षेत्र भी है।

अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चितरंगी अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। यहां इलाज की जिम्मेदारी डॉक्टरों के बजाय गार्ड और वार्ड बॉय के भरोसे चल रही है। वहीं, डॉक्टर और जिम्मेदार स्टाफ अक्सर ड्यूटी से नदारद रहते हैं। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले राकेश मौर्य ने जब इसका विरोध किया तो कथित तौर पर सुरक्षा गार्ड ने जवाब दिया कि क्या कर सकते हो, हटवा दो मुझे।

सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो

यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राकेश का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अस्पताल में वार्ड बॉय द्वारा इंजेक्शन लगाने और ड्रिप चढ़ाने के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिससे साफ है कि व्यवस्था में गंभीर खामियां बनी हुई हैं।

मरीजों की जान से है खिलवाड़

मध्य प्रदेश के अस्पतालों में आए दिन सामने आती है लापरवाही
अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के लापता रहने पर सिक्योरिटी गार्ड बन गया डॉक्टर
जिम्मेदार अधिकारियों ने घटना पर साधी चुप्पी
वीडियो बनाने वाले को गार्ड ने चमकाया

दोपहर में गायब मिले सब

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे जब यह घटना हुई, उस समय ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और जिम्मेदार स्टाफ आखिर कहां थे? और मरीजों के जीवन के साथ इस तरह का जोखिम क्यों लिया जा रहा है? स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की यह लापरवाही आगे किसी मरीज की जान पर भारी न पड़े।

अधिकारियों ने साधी चुप्पी

हालांकि वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। जिम्मेदार अधिकारी बोलने से परहेज करते नजर आए। ये हाल उस क्षेत्र का है, जहां से प्रदेश की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह आती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments