Homeभारतमध्यप्रदेशझाड़ियों में नवजात बच्ची के मुंह में दूध का बोतल ठूंसकर छोड़...

झाड़ियों में नवजात बच्ची के मुंह में दूध का बोतल ठूंसकर छोड़ गई मां, भीड़ देखकर रुके एसपी और अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

मध्यप्रदेश के विदिशा में जैन कॉलेज के पास स्थित झाड़ियों में एक मां अपनी नवजात बच्ची को छोड़ गई है। वहां से गुजर रहीं लड़कियों ने यह देखकर तुरंत प्रशासन को सूचित किया। मौके से गुजर रहे विदिशा एसपी ने तुरंत बच्ची को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया है।

हाइलाइट्स

नवजात बच्ची को झाड़ियों में छोड़ गई मां
मुंह में दूध का बोतल ठूंस दी मां, झाड़ियों में रो रही थी बच्ची
विदिशा के जैन कॉलेज के पास मिली थी बच्ची
विदिशा एसपी ने तुरंत बच्ची को पहुंचाया है अस्पताल

विदिशा जिले में एक कठोर दिल मां ने अपनी नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया। उसके मुंह में दूध की बोतल लगा दिया ताकि वह रो नहीं सके। बच्ची के मिलने के बाद विदिशा एसपी तुरंत मौके पर पहुंचे। बच्ची को अपनी गाड़ी में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

सड़क किनारे झाड़ी में पड़ी थी बच्ची

विदिशा शहर के जैन कॉलेज के पास सड़क किनारे एक नवजात बच्ची मिली है। जानकारी अनुसार एनसीसी की कुछ छात्राएं वहां से गुजर रही थीं, तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़ी बच्ची पर गई। छात्राओं ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी।

एसपी ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

इसी दौरान मौके से गुजर रहे विदिशा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बच्ची को देखा और बिना देर किए अपनी सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसारनवजात बच्ची का वजन लगभग 1.6 किलोग्राम है और उसकी हालत फिलहाल स्वस्थ है।

बच्ची के परिजनों को ढूंढ रही पुलिस

बच्ची को अस्पताल में निगरानी में रखा गया है, जबकि पुलिस उसके परिजनों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में जिले की महिला बाल विकास अधिकारी ने बताया कि विदिशा के जैन कॉलेज डीएफओ ऑफिस के पास से कुछ बच्चियां अपनी क्लास के लिए जा रही थी। उनके माध्यम से हमें जानकारी प्राप्त हुई है कि कोई नवजात की रोने की आवाज उन्हें वहां से सुनाई दी।

उन्होंने कहा कि जानकारी मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। हमारे जिले के एसपी साहब भी वहां से जा रहे थे। उनकी गाड़ी से नवजात को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत ठीक है। सबसे पहले जांच की जा रही है कि बच्ची किसकी है यदि जानकारी नहीं मिलती तो बच्ची को शिशु ग्रह में रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments