Homeभारतउत्तरप्रदेशफर्रुखाबाद में डेढ़ साल की बच्ची को हो गया था सूखा रोग,...

फर्रुखाबाद में डेढ़ साल की बच्ची को हो गया था सूखा रोग, पिता ने हत्या कर विरोधियों पर लिखा दी FIR, ऐसे हुआ खुलासा

फर्रुखाबाद में सूखा रोग से ग्रसित डेढ़ साल की बच्ची की उसके पिता ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पिता ने बचने के लिए विरोधियों पर ईंट-पत्थर चलाने से बेटी की मौत की एफआईआर लिखवा दी।

कानपुर : फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थानाक्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सूखा रोग से ग्रसित डेढ़ साल की बच्ची की उसके पिता ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की वजह इलाज के कारण कर्जदार हो जाना था। अपराध का अहसास होने पर आरोपी पिता ने बचने के लिए विरोधियों पर ईंट-पत्थर चलाने से बेटी की मौत की एफआईआर लिखवाई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस जांच में सच सामने आया, तो आरोपी पिता को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

कमालगंज क्षेत्र के गुगौरा गांव में बीते गुरुवार को एफआईआर दर्ज करवाई कि उसकी डेढ़ साल की बेटी जिज्ञासा पर पुरानी रंजिश में चार विरोधियों ने ईंट-पत्थर चलाए। इससे जिज्ञासा की मौत हो गई और उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में बच्ची की मौत की वजह गला दबाकर मारना बताया गया। पुलिस जांच के दौरान ईंट-पत्थर चलने की भी पुष्टि नहीं हुई।

पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा

शक के आधार पर पुलिस ने बच्ची के पिता बबलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो, उसने सच उगल दिया। बबलू ने रोते हुए पुलिस को बताया कि वह मजदूर है। बेटी जिज्ञासा बहुत बीमार रहती थी। उसे सूखा रोग हो गया था। लोहिया अस्पताल से उसका इलाज चलता था। इलाज कराते-कराते बबलू कर्जदार हो गया था। मजदूरी से मिले रुपये भी इलाज में लग जाते थे। परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया था। इससे परेशान होकर 23 जुलाई को बबलू ने ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments