Homeभारतउत्तरप्रदेशलखनऊ एयरपोर्ट पर बम की झूठी खबर से हड़कंप, कानपुर से दबोचा...

लखनऊ एयरपोर्ट पर बम की झूठी खबर से हड़कंप, कानपुर से दबोचा गया फोन करने वाला श्‍याम सुंदर

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम होने की झूठी खबर देने वाले युवक को पुलिस ने कानपुर से अरेस्‍ट कर लिया है।

लखनऊ: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात एक फर्जी कॉल ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी। डायल-112 पर आई इस सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड, CISF और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मोर्चा संभाला। करीब एक घंटे तक चले गहन चेकिंग अभियान में पूरे एयरपोर्ट परिसर, कार्गो टर्मिनल और एंट्री गेट्स का कोना-कोना छाना गया, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 11:45 बजे एक मोबाइल नंबर से डायल-112 पर बम होने की कॉल आई थी। इसके बाद रात 12 बजे से 1 बजे तक यात्रियों और उनके सामान की बारीकी से जांच की गई। सुरक्षा बल जब कॉलर से दोबारा संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, तो उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। पूरी जांच-पड़ताल के बाद जब यह साफ हो गया कि कॉल फर्जी थी, तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

कॉल करने की वजह तलाश रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार सुबह 11 बजे सरोजनीनगर थाने के उप निरीक्षक निशु चौधरी की तहरीर पर मोबाइल नंबर के आधार पर NCR दर्ज की गई। सर्विलांस की मदद से जब नंबर को ट्रेस किया गया, तो उसकी लोकेशन कानपुर में मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कानपुर के बिधूना क्षेत्र (जयसिंहपुर) निवासी श्याम सुंदर (30 वर्ष, पिता- राज किशोर) को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर फर्जी कॉल करने की वजह जानने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments