Homeभारतमध्यप्रदेशअचानक लगा सीएम के काफिले में ब्रेक, चूल्हे के पास पहुंचकर खुद...

अचानक लगा सीएम के काफिले में ब्रेक, चूल्हे के पास पहुंचकर खुद उबालने लगे चाय, मोहन यादव को ऐसे देखकर दुकानदार हैरान

सीएम मोहन यादव की गाड़ी अलीराजपुर से लौटने के दौरान अचानक धार जिले के राजगढ़ स्थित एक चाय की दुकान पर रुक गई। इस दौरान सीएम मोहन यादव खुद ही वहां चाय बनाने लगे और लोगों के साथ संवाद किया है।

हाइलाइट्स

धार में अचानक एक चाय की दुकान पर रुके सीएम
अलीराजपुर से सड़क मार्ग से लौट रहे थे सीएम
दुकान में पहुंचकर सीएम खुद ही बनाने लगे चाय
वहां मौजूद दुकानदारों और लोगों से की बात

धार: मौसम खराब होने की वजह से सीएम मोहन यादव अलीराजपुर सड़क मार्ग से गए थे। सड़क मार्ग से लौटने के दौरान अलीराजपुर-इंदौर मार्ग स्थित एक चाय दुकान पर उनका काफिला अचानक से रुक गया। इसके बाद सीएम मोहन यादव चाय की दुकान में पहुंच गए। यह देखकर वहां के लोग हतप्रभ रह गए।

सीएम ने बनाई चाय

चाय की दुकान धार जिले के राजगढ़ में थी। सीएम मोहन यादव दुकान के अंदर पहुंचकर लोगों से बातचीत शुरू कर दी। बातचीत करते-करते वह वहां, पहुंच गए जहां चाय बन रही थी। इस दौरान दौरान सीएम लोगों से बात करते-करते खुद ही चाय बनाने लग जाते हैं। मोहन यादव की सौम्यता देखकर लोग हैरान थे।

मोहन यादव ने लोगों से की बात

सीएम मोहन यादव लगातार वहां के लोगों और व्यवसाय कर रहे लोगों से बातचीत कर रहे थे। उन्हें प्रदेश में चल रही व्यवस्था और उनकी जिंदगी के बारे में भी चर्चा की है। दुकान मालिक से पूछा कि उनका कारोबार कैसा चल रहा है। लोग भी अपनी बात सीएम के सामने बेबाकी के साथ रख रहे थे। चाय पीने के बाद सीएम मोहन यादव वहां से निकल गए।

अलीराजपुर गए थे सीएम मोहन यादव

दरअसल, सीएम मोहन यादव 23 जुलाई को अलीराजपुर गए थे। वह जिले में चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होने गए थे। मौसम खराब होने की वजह से पायलट ने हेलीकॉप्टर उड़ाने से मना कर दिया था। इसके बाद सीएम रोड से जाने का फैसला किया था।

पहली बार देखा सामने

सीएम को सामने देखकर दुकानदार और उनके स्टॉफ भौंचक्क थे। उनलोगों ने कहा कि अभी तक सीएम मोहन यादव को टीवी पर भी देखते रहे हैं। पहली बार सीएम को सामने से देखा है।

गैरतलब है कि सीएम मोहन यादव अक्सर लोगों से जुड़ने के लिए ऐसा करते रहते हैं। वह उज्जैन में भी कई बार पैदल या बाइक से निकल जाते हैं। किसी दुकान या मार्केट में खड़े होकर लोगों से संवाद करते हैं। भोपाल में खुद से फल की खरीदारी करने भी निकल जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments