Homeभारतछतीसगढ़मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी उत्पाद की दुकान का...

मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी उत्पाद की दुकान का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती सुविधाएं

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव : राजनांदगांव। मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी उत्पाद की दुकान का विधिवत उद्घाटन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक श्री दिलीप शुक्ला, श्री चिन्मय पाठक सहित बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने इस महत्वपूर्ण पहल के साक्षी बनकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

अस्पताल परिसर में उत्पाद की दुकान प्रारंभ होने से मरीजों, उनके परिजनों तथा आम नागरिकों को आवश्यक वस्तुएं एक ही स्थान पर सहज एवं उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सकेंगी। यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सहयोग प्रदान करेगी, बल्कि सहकारिता के माध्यम से जनसुविधाओं के विस्तार का भी उत्कृष्ट उदाहरण बनेगी।

उद्घाटन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अस्पतालों में आने वाले मरीज एवं उनके परिजन अक्सर आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के लिए भटकते हैं। ऐसे में सहकारी उत्पाद की दुकान उनकी जरूरतों को पूरा करने के साथ समय और धन दोनों की बचत करेगी। साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने से स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को भी नई दिशा मिलेगी।

जनहित को केंद्र में रखकर शुरू की गई यह पहल मरीजों के लिए राहत का माध्यम बनेगी तथा सहकारिता की भावना को मजबूत करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य को सार्थक करेगी। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य सेवा और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

“सहकारिता की शक्ति और जनसेवा की भावना का सुंदर संगम, अब अस्पताल परिसर में जरूरतों का समाधान होगा और मरीजों के चेहरे पर सुविधा की मुस्कान खिलेगी।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments