28 जून सद्गुरु धाम ब्रह्मलोक आश्रम कुम्हारी में गुरु और शिष्यों का होगा महामिलन
गुरु धाम में सद्गुरु, शिष्य और भक्ति का होगा त्रिवेणी संगम
हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव : राजनांदगांव विश्व जागृति मिशन राजनांदगांव मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद राय चेतवानी , कोषाध्यक्ष दिनेश भाई पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवा समर्पण के भाव एवं अपने संस्कारों के लिए जाना जाता है यहां की पवित्र भूमि प्रभु श्री राम का ननिहाल है सद्गुरु सुधांशु जी महाराज आज छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में पधार रहे हैं 27 एवं 28 जून 2026 दो दिवसीय प्रवास में अपने हजारों शिष्यों की शुद्ध लेने आ रहे है विश्व विख्यात संत परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज सदगुरुदेव छत्तीसगढ़ के शिष्यों से अपार स्नेह रखते हैं गुरु शिष्य के धाम जाए तो भाग्य उदय होता है और गुरु स्वयं शिष्यों के पास आए तो सौभाग्य जागृत होता है शिष्यों की श्रद्धा भक्ति प्रेम सेवा समर्पण भाव से शिष्यों के प्यारे सद्गुरु सुधांशु जी महाराज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर दो दिवसीय आगमन के दौरान प्रथम दिवस 27 जून 2026 समय संध्या 5 बजे से रात्रि 7 बजे तक पंडित दिनदयाल आडिटोरियम साइंस कालेज रायपुर भक्तों की शुद्ध लेंगे और अपने मुखारविंद से ज्ञान अमृत रस धारा में भक्ति कि शक्ति प्रदान करेंगे। द्वितीय दिवस
28 जून 2026 को प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ब्रह्मलोक आश्रम कुम्हारी में शिष्यों को सद्गुरु दर्शन एवं गुरु चरणों के पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त होगा सद्गुरु इतने दयालु है कि भक्तों की शुद्ध लेने भक्तों के घर स्वयं चले आते हैं छत्तीसगढ़ के हजारों गुरु भक्त कुम्हारी ब्रह्मलोक आश्रम के सद्गुरु शिष्य मिलन के अनमोल पल के साक्षी बनेंगे ।
उपरोक्त जानकारी विश्व जागृति मिशन राजनांदगांव मंडल के सचिव सौरभ खंडेलवाल ने दी

