हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव
माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजनांदगांव श्री विजय कुमार होता के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनंदगांव निलेश जगदला के नेतृत्व में तालुक विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष /न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी छुईखदान श्री ईशान व्यास के मार्गदर्शन में पी.एल.व्ही श्री सनील कुमार द्वारा छिंदारी बांध रोड छुईखदान के पास उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचता है, बल्कि उसके भविष्य, परिवार और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें और उन्हें गलत संगति से बचाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करके ही नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है और जागरूकता ही इस समस्या से निपटने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उपस्थित ग्रामीणो को निशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दिया गया ।पी.एल.व्ही श्री सनील कुमार द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित बहुत सारे योजनाओं जैसे की नालसा (तस्करी और वाणिज्य यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवा ) योजना 2015, एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा )योजना 2016 , इत्यादि के संबंध में जानकारी दिया तथा अगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 12 सितंबर 2026 को आयोजन किया जाएगा जिसमें राजीनामा योगय के मामले को आपसी राजीनामा तथा भाईचारा से अपने प्रकरण का जल्द से जल्द निराकरण कर सकते हैं जिसमें ना किसी की जीत और ना किसी के हर होती हैं। किसी भी व्यक्ति को निशुल्क कानूनी सालहा लेनी है तो नालसा की हेल्पलाइन नंबर 15100 मे फोन करके जानकारी ले सकते हैं ।
थाना छुईखदान के प्रधान आरक्षक 69 अख्तर बेग मिर्जा के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दिया गया जिसमें साइबर अपराध से बचाव हेतु सावधानियां क्या करें क्या ना करें। किसी भी प्रकार के लॉटरी,इनाम, कैशबैक, लकी ड्रॉ, बीमा आदि ऑफर्स से सावधान रहें वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड से हमें हमेशा सतर्क रहना चाहिए जिससे साइबर फ्रॉड से होने वाले ठगी से बचा जा सके तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।

