नागदा (नि.प्र.)। नगर पालिका परिषद नागदा की अध्यक्ष श्रीमती संतोषी ओ.पी. गेहलोत के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थयात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का सम्मानपूर्वक स्वागत कर उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया।
प्रातः 6 बजे नगर पालिका कार्यालय के समक्ष कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य नगर पालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया ने सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र अवाना, सांसद एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि ओ.पी. गेहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा, सभापति बबीता रघुवंशी, पूर्व पार्षद अनिल जोशी, सुभाष रावल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में श्रवण कुमार की प्रेरणा से माता-पिता को तीर्थ कराने की परंपरा सदैव सम्मान का विषय रही है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ऐसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है,जो आर्थिक कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते। इस योजना के माध्यम से उन्हें सम्मानपूर्वक देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है।
इसके पश्चात सभी चयनित तीर्थयात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की गई। चाय-नाश्ते के उपरांत श्रद्धालुओं को नगर पालिका परिषद की बस से उज्जैन के लिए रवाना किया गया, जहां से वे स्पेशल ट्रैन द्वारा शासन की व्यवस्था के अनुसार हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर प्रस्थान करेंगे।
इस अवसर पर विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह जी चौहान, सांसद अनिल जी फिरोजिया तथा जिला अध्यक्ष राजेश जी धाकड़ की शुभकामनायें का भी वाचन किया गया | सभी अतिथियों ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनकी यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा होने की कामना की।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 26 से 29 जून 2026 तक आयोजित हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा के लिए नगर पालिका नागदा से चयनित पात्र श्रद्धालु—बसंती बाई नानकराम, कैलाशचंद्र शंकरलाल, जयन्तीलाल लक्ष्मीनारायण, सजन बाई कनीराम, शिवलाल देवीलाल, शांति बाई रामचंद्र, जगदीश धूलीचंद, शिवकुमार मोतीलाल, प्रहलाद हीरालाल, कजोडी बदीसिंह तथा भुन्त्री बाई पारसराम—यात्रा में सम्मिलित हुए। नगर पालिका परिषद द्वारा सभी यात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा ने किया तथा आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी सतीश मटसेनीया ने व्यक्त किया।
पार्षद एवं सभापति भावना सुभाष जी रावल, गौरव जी यादव, रामकुँवर विजयसिंह जी सिसोदिया, देवकुंवर जी पटेल, प्रकाश जी जैन, कौशल्या रघुनाथ सिंह जी ठाकुर एवं सम्पूर्ण परिषद ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की।
“यात्रा के दौरान समस्त व्यवस्थाओं का सफलतापूर्वक संचालन नगर पालिका कर्मचारी नीलेश रघुवंशी एवं निशांत मीणा द्वारा किया गया। दोनों कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं यात्रा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”नागदा से जीवनलाल जैन की रिपोर्ट।9179662633

