हेमंत वर्मा प्रदेश अध्यक्ष हिंदू सेना छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव छत्तीसगढ़ विगत दिनों बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामला काफी दुखद एवं निंदनीय है हिंदू सेना के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने कहा कि यह घटना स्तंबध कर देने वाली है स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार भरत तिवारी जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा सक्रिय रहने वाले एवं देश भक्ति से परिपूर्ण व्यक्ति था
उन्होंने कोरोना काल में वैक्सीन परीक्षण के लिए खुद को समर्पित कर दिया था 2025 में गंगा बाढ़ से प्रभावित लोगों की पुनर्वास की मांग को लेकर भी वह सक्रिय रहे हैं भरत तिवारी विभिन्न समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहने वाले देशभक्त युवा थे वह किसी भी दृष्टिकोण से अपराधिक व्यक्ति नहीं था सवाल यह है कि आखिर पुलिस को गोली चलाने की नौबत क्यों आई इस पूरे मामले की सीबीआई जांच हो ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके कहीं इसके पीछे कोई बड़ी षड्यंत्र तो नहीं साथ ही भरत तिवारी के परिजनों को सरकार आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान करें एवं भरत तिवारी के घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए ताकि उनके परिवार को सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने में किसी भी तरीके की कोई दिक्कत ना हो हिंदू सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने कहा कि वह इस संबंध में बहुत जल्द माननीय प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखेंगे और भरत तिवारी प्रकरण में सीबीआई जांच करने की मांग करेंगे

