Homeभारतउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ : मोहर्रम को लेकर राजा उदय प्रताप समेत 13 लोग हाउस...

प्रतापगढ़ : मोहर्रम को लेकर राजा उदय प्रताप समेत 13 लोग हाउस अरेस्ट, प्रशासन ने भदरी महल पर चिपकाया नोटिस

मोहर्रम के लिए प्रतापगढ़ प्रशासन ने राजा उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों को हाउस अरेस्ट किया। सभी के घरों पर नोटिस चस्पा कर पुलिस तैनात की गई है।

प्रतापगढ़: राजा उदय प्रताप सिंह सहित 13 लोगों को प्रतापगढ़ पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है। सभी गुरुवार सुबह 5 बजे से शुक्रवार रात 9 बजे तक भदरी महल में हाउस अरेस्ट रहेंगे। कुंडा कोतवाल ने भदरी महल में हाउस अरेस्ट का नोटिस चस्पा किया है। बता दें कि मुहर्रम और ताजिया जुलूस के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने व कानून-व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा उदय प्रताप सिंह और उनके समर्थकों को पिछले कई सालों से हाउस अरेस्ट किया जाता है।

दरअसल, मोहर्रम जुलूस के दिन राजा भैया के पिता द्वारा हनुमान मंदिर पर भंडारे का ऐलान किया जाता है। हालांकि, पुलिस प्रशासन भंडारे की अनुमति नहीं देता है, क्योंकि मंदिर के रास्ते से ही मुहर्रम का जुलूस निकलता है। ऐसे में जुलूस को सकुशल संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पिछले कई सालों से राजा भैया के पिता को हाउस अरेस्ट करती है। प्रशासन ने इस साल भी हाउस अरेस्ट की कार्रवाई की है।

क्या था साल 2012 का विवाद

गौरतलब है कि पूरा विवाद वर्ष 2012 में शुरू हुआ था। कुंडा के शेखपुर गांव में एक बंदर की मौत के बाद हनुमान मंदिर के निर्माण और मुहर्रम के दिन भंडारे के आयोजन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम और पुलिस प्रशासन उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें और उनके समर्थकों को नजरबंद कर देता है।

जानिए प्रशासन ने क्या कहा

अपर पुलिस अधीक्षक बृजनन्दन राय ने कहा कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एहतियाती कदम उठाए गए हैं। राजा उदय प्रताप सिंह सहित 13 व्यक्तियों के मूवमेंट पर 25 जून प्रातः 05 बजे से 26 जून रात्रि 09 बजे तक अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद है। आमजन से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments