Homeभारतउत्तरप्रदेशघरेलू कलह में बौखलाए पति पत्नी, एक साथ कूद गए नदी में,...

घरेलू कलह में बौखलाए पति पत्नी, एक साथ कूद गए नदी में, महिला की मौत

बांदा में घरेलू विवाद के बाद पति-पत्नी द्वारा यमुना नदी में छलांग लगाने की घटना ने सभी को झकझोर दिया. स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में पत्नी की मौत हो गई. पति की हालत गंभीर बनी हुई है. चार बच्चों वाले इस परिवार पर आई त्रासदी की जांच में पुलिस जुटी हुई है.

उत्तर प्रदेश के बांदा में घरेलू कलह में कहासुनी के बाद पति पत्नी दोनो ने यमुना नदी में छलांग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी, सूचना पर पहुचीं पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनो को बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया. यहां पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं पति की हालत बेहद नाजुक है, उसको प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है. पति पत्नी के आपसी कलह में एक परिवार उजड़ गया, पति आज ही दिल्ली से लौटा था. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

मामला मर्का थाना क्षेत्र का है. जहां के रहने वाले दम्पत्ति सीमा 30 साल रामलखन 35 साल ने सोमवार को देर शाम घरेलू कलह के चलते यमुना नदी के छलांग लगा दी. स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों का रेस्क्यू कर बाहर निकाल अस्पताल भेजा. यहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने बताया कि रामलखन दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था और उसी दिन गांव लौटा था. उसकी पत्नी से उसका घरेलू बातों के चलते वाद विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों नदी में कूद गए. मृतक के चार बच्चे हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. CHC बबेरू के चिकित्सा अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले में पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments