Homeभारतदिल्लीदिल्ली में MBBS डॉक्टर ने क्यों की मेड की हत्या, मर्डर की...

दिल्ली में MBBS डॉक्टर ने क्यों की मेड की हत्या, मर्डर की इनसाइड स्टोरी

राजधानी दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके की अमर कॉलोनी में एक एमबीबीएस डॉक्टर पर काला जादू के शक में मेड की हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है आरोपी ने निर्मम तरीके से पीट-पीटकर व चाकू मारकर महिला की हत्या की।

नई दिल्ली: अमर कॉलोनी के कैलाश हिल्स इलाके में गुरुवार को 45 साल की एक महिला की क्रिकेट बैट से निर्मम तरीके से पीट-पीट कर और चाकू मारक हत्या कर दी गई। आरोप घर के मालिक और पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर पर लगा है। महिला की पहचान मीना (45) के रूप में हुई है, जो डॉक्टर के यहां हाउस हेल्प थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता (50) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह स्किन स्पेशलिस्ट है।

डीसीपी साउथ ईस्ट डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11:36 बजे पुलिस को जानकारी मिली थी कि अमर कॉलोनी इलाके में एक हत्या हुई है। कॉलर ने फोन करके बताया कि यहां पर एक बगल वाली बिल्डिंग की छत पर एक महिला का मर्डर कर दिया गया है। खून से लथपथ हालत में वह छत पर पड़ी हुई हैं।

बैट और चाकू से किया महिला पर हमला

सूचना मिलते ही एसीपी कालकाजी, एसएचओ अमर कॉलोनी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को मृत हालत में एक महिला मिली। जिनकी पहचान की गई। पुलिस को आरोपी भी वहीं मिला। जिसने कबूल किया कि उसने ही बैट और चाकू से महिला पर हमला किया था। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।

पुलिस ने मौके से बैट और चाकू जब्त किया। क्राइम टीम को भी छानबीन के लिए स्पॉट पर बुलाया गया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि महिला लंबे अरसे से आरोपी के घर पर मेड का काम कर रहीं थीं। हत्या के कारणों की छानबीन पुलिस टीम कर रही है।

काला जादू का था शक

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी डॉक्टर को शक था कि मीना काला जादू करती थी, जिसके कारण उसके परिवार में शांति नहीं थी। इसी वजह से डॉक्टर भी परेशान रहता था। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस ने और मृतक के परिवार वालों ने नहीं की है।

घर की छत पर पहले बैट से जमकर पीटा, फिर चाकू से किया वार
महिला लंबे अरसे से आरोपी के घर पर मेड का काम कर रहीं थीं
पड़ोस के शख्स ने फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी

परिजनों और पुलिस में हुई तीखी बहस

जब तक शव को एम्स के पोस्टमॉर्टम हाउस नहीं ले जाया गया, तब तक डॉक्टर के घर के बाहर माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा। मृतक के परिवार वाले, रिश्तेदार और उनके जानकर काफी संख्या में इकट्ठा हो गए थे। महिलाएं काफी सख्या में थी। वह किसी भी कीमत पर अंदर जाना चाहती थी। इस दौरान उनकी पुलिसवालों के साथ तीखी बहस भी हुई। इस दौरान एसीपी सहित कई पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे रहे। जब डेड बॉडी को वहां से हॉस्पिटल भेज दिया गया, तब भी हंगामा चलता रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments